फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deeds were made for the roads, corporation started investigation

Saharanpur News: सड़कों के कर दिए बैनामे, निगम ने शुरू की जांच

Tue, 16 Sep 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 16 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Deeds were made for the roads, corporation started investigation
सहारनपुर। शारदानगर में सड़कों पर कब्जे कर मकानों के बैनामे कर दिए। इसका पता तब चला, जब नगर निगम की टीम सड़क के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटवाने पहुंची। इसके बाद नगर निगम ने संबंधित भवनों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम शारदानगर में सीसी रोड बना रहा है। करीब 22 फीट की सड़क है। पूर्व में नगर निगम द्वारा नाला बनाया गया था, जो सड़क की चौड़ाई की पैमाइश किए बिना बना दिया गया था। नाले के बाद बची सड़क की जमीन को लोगों ने अपने कब्जे में ले लिया और निर्माण कर लिए। अब नगर निगम सीसी रोड के लिए सड़क का चौड़ीकरण कर रहा है। ज्यादातर व्यापारियों और नागरिकों ने अपनी दुकानों और मकानों के सामने हुए अतिक्रमण खुद हटा लिए हैं, लेकिन कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि उन्होंने जिन व्यक्तियों से मकान लिए हैं उन्होंने नाले तक जमीन का बैनामा किया है। नगर निगम ने ऐसे लोगों से बैनामे की कॉपी दिखाने को कहा है, जिसमें नया और पुराना दोनों बैनामे मांगे गए हैं। कुछ लोग बैनामे की कॉपी लेकर पहुंचे थे, लेकिन उनके पास पुराने बैनामे नहीं थे। ऐसे में पुराने बैनामों के साथ उपस्थित होने को कहा गया है। अतिक्रमण प्रभारी सुधीर कुमार शर्मा का कहना है कि यदि लोग खुद अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो नगर निगम सख्ती से हटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed