{"_id":"607494cd8ebc3e8ccc4c6321","slug":"dedicated-freight-corridor-completed-court-road-bridge-commissioned-saharanpur-news-mrt534213567","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का कार्य पूरा, चालू हुआ कोर्ट रोड पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का कार्य पूरा, चालू हुआ कोर्ट रोड पुल
विज्ञापन

सहारनपुर। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत नवनिर्माण के लिए बंद किए कोर्ट रोड पुल से सोमवार शाम को वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। निर्माण एजेंसी ने निर्धारित समय से पूर्व कार्य पूरा कर दिया है। रमजान माह और नवरात्र से पूर्व पुल चालू होने से होने से शहरवासियों को राहत मिली है।
सोमवार शाम महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, दिनेश सेठी ने कार्य पूरा होने पर फीता काटकर पुल पर यातायात संचालन शुुरू कराया। इसके साथ ही निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्धारित समय से पूर्व कार्य पूरा करने पर बधाई दी। इसके बाद पुल पर यातायात संचालन शुरू हो गया। इस दौरान पार्षद पुनीत चौहान, अमित त्यागी, संजय गर्ग, मुकेश गक्खड़, जसबीर मोघा आदि मौजूद रहे।
15 फरवरी से मुसीबत झेल रहे थे लोग
इस पुल को निर्माण कार्य के चलते 15 फरवरी को बंद किया गया था। निर्माण कार्य 20 अप्रैल तक पूरा होना था, लेकिन यह 12 अप्रैल को ही चालू कर दिया गया।
अभी वन-वे ही रहेगी व्यवस्था
कोर्ट रोड पुल बंद होने के बाद करीब एक सप्ताह तक शहर की यातायात व्यवस्था ठप पड़ी रही। इस कारण यातायात पुलिस के अलावा थाना पुलिस को भी सड़कों पर उतरना पड़ा। एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने खुद कमान संभाली। इसके बाद वन-वे व्यवस्था लागू की गई, जिससे जाम से राहत मिल गई। एसपी ट्रैफिक प्रेमचंद ने बताया कि अभी वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
बोले लोग, मिली है बड़ी राहत
मिशन कंपाउंड निवासी कारोबारी राजीव शर्मा ने बताया कि उन्हें रोजाना जिला अस्पताल पुल की ओर से लंबा चक्कर काटकर मोरगंज बाजार में अपनी दुकान पर जाना पड़ता था। पुल बंद होने की वजह से बड़ी दिक्कत झेलनी पड़ी है। अब पुल चालू होने से राहत मिली है। इसी तरह कोर्ट रोड के कारोबारी दीपक गोयल, संजय ग्रोवर, अनिल मखीजा ने बताया कि काफी समय बाद उन्हें अब घूमकर नहीं जाना पड़ेगा।