फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Decoration due to postponement of weddings, bandage businessmen upset

शादियां स्थगित होने से सजावट, बैंडबाजे के कारोबारी परेशान

Sat, 22 May 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Decoration due to postponement of weddings, bandage businessmen upset
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण और कर्फ्यू की वजह से ज्यादातर शादी समारोह स्थगित हो गए हैं। इसका सीधा असर बैंडबाजा, फूलों और सजावट के कारोबार पर पड़ा है। यहां घोड़ा बग्गी वालों को घोड़ी के चारे का खर्चा निकलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

इन दिनों शादियों का बंपर साया है। अक्षय तृतीय से 18 जुलाई तक शादियों के 31 शुभ मुहूर्त हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण बढ़ने और कर्फ्यू लगने की वजह 80 प्रतिशत शादियां स्थगित हो गई है। प्रशासन की ओर से भी 25 लोगों की मौजूदगी में शादी करने की अनुमति है। ऐसे में लोग घरों या फिर किसी छोटी धर्मशाला में ही सूक्ष्म कार्यक्रम बिना बैंडबाजे व बिना डीजे के ही कर रहे हैं। ऐसे में बरातों का आयोजन भी नहीं हो पा रहा और सजावट भी नहीं कराई जा रही है। इस वजह से कई तरह का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

-----------
घर से ही खर्च कर रहे चारे के पैसे
कोर्ट रोड स्थित एक बैंड के सलीम खान का कहन है कि उनका बैंड और घोड़ी व बग्घी भी है। पिछले वर्ष लॉकडाउन से ही काम न के बराबर है। बीच में जब स्थिति सामान्य हुई थी तो कुछ काम मिला था, लेकिन अब कार्य नहीं है। घोड़ियों के चारे का पैसा भी वह घर से ही खर्च कर रहे हैं। हालात सामान्य होते तो एक दिन में दो से तीन बुकिंग मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
फूलो कारोबार पर पड़ा बड़ा असर
सहारनपुर। शादी समारोह न होने की वजह से फूलों के कारोबार भी बड़ा असर पड़ा है। बैंक्वेट हाल, होटल और रिसोर्ट बंद पड़े हैं। शादी समारोह आयोजित होने पर सजावट के लिए फूलों का इस्तेमाल होता था, लेकिन अब कारोबार बिल्कुल नहीं है। जोगियान फूल कारोबारी इंतजार व इम्तियाज ने बताया कि कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है। इन दिनों शादियों का अच्छा साया है, लेकिन समारोह स्थगित हैं। पहले एडवांस बुकिंग होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

-----------------
डीजे सिस्टम काम भी ठप
सहारनपुर। इसी तरह डीजे सिस्टम काम भी ठप पड़ा है। डीजे संचालक मनीष व दीपक सेठी का कहना है कि कोरोना काल के बाद से काम न के बराबर है। पिछले वर्ष लॉकडाउन के बाद स्थिति सामान्य होने पर कुछ काम मिला था, लेकिन अब काम ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed