फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deadly attack on students travelling in car for exam, four injured

Saharanpur News: परीक्षा देने जा रहे कार सवार छात्रों पर जानलेवा हमला, चार घायल

Fri, 13 Mar 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 13 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on students travelling in car for exam, four injured
बड़गांव। यूपी बोर्ड में 12वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्रों की कार पर पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवारों ने लाठी-डंडों से हमला करते हुए फायरिंग कर दी। हमले में दो छात्रों सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नानौता सरकारी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मौके से एक मस्कट, दो खोखे, दो कारतूस व एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह गांव शब्बीरपुर निवासी प्रताप अपने साथी बादल के साथ कार से छोटे भाई विराट व लक्की को सती स्मारक इंटर कॉलेज लुकादड़ी में प्रथम पाली में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा दिलाने जा रहा था। गांव बहेड़ा के समीप पीछे आए बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने फायरिंग भी की। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास दहशत फैल गई। ग्रामीण उनकी तरफ दौड़े, जिस पर हमलावर वहां से भाग निकले। विराट के हाथ में छर्रे लगने से वह जख्मी हो गए।
विज्ञापन

हमलावरों ने कार में भी तोड़फोड़ की। उसमें प्रताप, बादल और लक्की भी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल प्रताप ने छह नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि दोनों छात्र गुटों के बीच पांच दिन पहले क्रिकेट खेलने को लेकर गांव में विवाद हुआ था। आशंका है कि उसकी रंजिश में हमला किया गया है। पुलिस ने बताया कि जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------

घायल छात्रों ने दी कंप्यूटर की परीक्षा

सती स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवकुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट कंप्यूटर विषय की परीक्षा थी। हमले के बाद दोनों छात्र घायल अवस्था में परीक्षा देने के विद्यालय पहुंचे। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार घायल छात्रों को परीक्षा कराने के बाद पुलिस कस्टडी में मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस छात्रों की क्षतिग्रस्त कार कब्जे में लेकर थाने लेकर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed