{"_id":"61fd6841ba64330d425dcf5e","slug":"deadly-attack-in-enmity-four-injured-saharanpur-news-mrt5758223136","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में जानलेवा हमला, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में जानलेवा हमला, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-- 12 आरोपियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट, दो गिरफ्तार, अलग-अलग समुदाय से जुड़ा है मामला
-- पीड़ित पक्ष ने लगाया गोकशी की शिकायत पर हमले का आरोप, कड़ी कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदी में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें चार लोग घायल हुए। पता लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने की वजह से पुलिस पूरी एहतियात बरत रही है। गांव में गश्त को बढ़ाया गया है। पीड़ित पक्ष ने गोकशी की शिकायत करने पर हमले का आरोप लगाया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदी निवासी संदीप कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम उसका भतीजा अतुल अपनी कार से शहर से गांव लौट रहा था। गांव में भीड़ लगी होने पर उसने अपनी कार रोक ली। जैसे ही उसने भीड़ लगने का कारण पूछा तो गांव के ही निवासी राकिब पुत्र जमील व मुस्तकीम पुत्र जावेद ने धारदार हथियार और लाठियों से उस पर हमला कर दिया। मारपीट करते हुए आरोपियों ने अतुल से कहा कि तू ही गोकशी की शिकायत करता है। इसीलिए आज इसका बदला लेंगे।
पता लगते ही संदीप कुमार, उनके भाई श्रीपाल, प्रदीप मौके पर पहुंच गए। आरोपी पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोगों ने सभी को घेरकर सरियों और लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिसमें पीड़ित पक्ष के चारों लोग घायल हुए। इसी बीच प्रदीप ने डायल 100 पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। एसपी सिटी राजेेश कुमार ने बताया कि संदीप की तहरीर पर राकिब, मुस्तकीम, जावेद, जहांगीर, नदीम, शोएब, फुरकान, फरमान, महबूब, साजिद, वासिद निवासीगण गांव नंदी सहित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अनेक धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने नदीम व महबूब को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पक्ष ने गोकशी की शिकायत करने पर हमला करने का आरोप लगाया है, लेकिन जांच में अभी ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।