फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   deadbody found.

मोहंड में सड़क किनारे मृत पड़ा मिला युवक

Mon, 23 Dec 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
deadbody found.
बिहारीगढ़। दिल्ली देहरादून हाईवे पर मोहंड में शिव मंदिर के पास एक युवक बेहोश हालत में पड़ा मिला। चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी युवक को उपचार के लिये फतेहपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने युवक को जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। जिसकी बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि रविवार की देर शाम मोहंड में स्थित शिव मंदिर के पास बेहोश हालत में एक युवक पड़ा हुआ मिला। पुलिस तत्काल युवक को लेकर सीएचसी फतेहपुर लेकर पहुंची ।युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। पुलिस ने युवक के परिवार के लोगों को घटना के संबंध में सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार के लोग बाद में युवक को उपचार के लिये निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। थानाध्यक्ष ने मृतक युवक का नाम दीपक (27वर्ष) पुत्र कृष्ण पाल निवासी मंझौल देवबंद बताया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक युवक देहरादून एक कंपनी में काम करता था। उन्होंने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed