फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dead body of a young man found lying in the garden

बाग में पड़ा मिला युवक का शव

Mon, 10 Jan 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found lying in the garden
चिलकाना। दो दिन से लापता युवक का शव एक बाग में पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव पटनी निवासी वाजिद (23) पुत्र शौकत शुक्रवार की दोपहर बाद घर से कुछ सामान लेने के लिए निकला था। रात तक भी घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, जब उनका पता नहीं चला तो शनिवार को वाजिद की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी गई। रविवार शाम करीब साढे़ छह बजे परिजनों को वाजिद का शव गांव पटनी तथा कातला के बीच एक बाग में पानी में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी राजेश भारती मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से परेशान था। मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट आदि के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही उसकी मौत की वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed