फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   dead body found on delhi highway

दिल्ली हाइवे पर मिला शव, सनसनी

Sat, 11 Jun 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
dead body found on delhi highway
दिल्ली हाईवे पर मिला शव
विज्ञापन

सहारनपुर। दिल्ली रोड पर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हरिद्वार के बहादराबाद निवासी मांगेराम (50) के रूप में हुई, जो तीन दिन से घर से लापता था। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जनपद हरिद्वार के बहादराबाद निवासी मांगेराम काफी समय से बीमार चल रहे थे। पुलिस के मुताबिक, तीन दिन पूर्व वह देहरादून दवाई लेने गए थे, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटे। परिजन मांगेराम की तलाश कर रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शनिवार को मांगेराम का शव कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड पर तालाब के किनारे पड़ा मिला। पता लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। परिजन भी सहारनपुर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि शुरूआती जांच में लग रहा है कि मांगेराम की मौत बीमारी की वजह से हुई है। सही स्थिति का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed