फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   dead body found hanging on tree on the side of railway track

रेलवे ट्रैक के किनारे पेड़ पर लटका मिला शव

Tue, 25 Jan 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
dead body found hanging on tree on the side of railway track
सरसावा। शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होना आया है।
विज्ञापन

सोमवार को सरसावा थाने की शाहजहांपुर पुलिस चौकी पर ग्राम जलालपुर के एक ग्रामीण ने सूचना दी कि उसके खेत के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े पेड़ पर एक व्यक्ति फंदे से लटका है। पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को नीचे उतार कर जांच की। चौकी इंचार्ज नरेश भाटी ने बताया कि मृतक की पैंट, जरकीन एवं शर्ट की जेब से छोटे-छोटे खिलौने, फटी हुई पॉलिथीन तथा टूटे-फूटे सामान आदि बरामद हुए। जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए, लेकिन शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृतक देखने में करीब 40 वर्ष का तथा मंदबुद्धि प्रतीत हो रहा था। उसकी जींस में भी रस्सियां बंधी हुई थीं। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होना आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed