{"_id":"5f8740328ebc3e9b9575d8f4","slug":"daughters-not-safe-in-the-state-cm-should-resign-sanjay-singh-saharanpur-news-mrt506171941","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे में सुरक्षित नहीं बेटिया, सीएम इस्तीफा दें : संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे में सुरक्षित नहीं बेटिया, सीएम इस्तीफा दें : संजय सिंह
विज्ञापन
अग्रवाल धर्मशाला में आम आदमी पार्टी के सम्मेलन को संबोधित करते आप सांसद संजय सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राज्य सभा सांसद एवं आप पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार के शासन में ही सूबे में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। बेटियों के साथ लगातार हो रही आपराधिक एवं शर्मनाक घटनाओं पर सीएम योगी को इस्तीफा दे देना चाहिए।
बुधवार को अग्रवाल धर्मशाला में पार्टी के कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। संजय सिंह ने कहा कि चार महीने में 14 मुकदमे उन पर कराए गए हैं। वे इससे डरने वाले नहीं हैं। हाथरस की बिटिया के साथ हुई घटना में आरोपियों को बचाने का शर्मनाक काम प्रदेश सरकार ने किया है। इस मामले में हाईकोर्ट में सरकार के नुमाइंदों को शर्मिंदा होना पड़ा। दुराचार के आरोपियों के समर्थन में रैली हो रही है। उन्होंने चित्रकूट और प्रतापगढ़ में बेटियों की आत्महत्या के मामलों को भी शर्मनाक बताया। अन्य जिलों में ऐसी घटनाओं पर चिंता जताई। कोरोना और सफाई किट के वितरण में बड़े घोटाले का आरोप लगाया।
पांच साल की संविदा पर सरकारी नौकरी की स्थिति पर कहा कि यह बेरोजगार युवाओं को भटकाने की तैयारी है। यह सरकारी नौकरी के नाम पर छलावा है। शिक्षक भर्ती में भी घोटाला हो चुका है। कृषि कानून में किसानों के साथ छलावा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने असीमित भंडारण की अनुमति देकर कालाबाजारी, जमाखोरी और महंगाई बढ़ाने का रास्ता और खोल दिया है। वेस्ट यूपी में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत सहित अन्य जिलों में गन्ना किसान अब तक बकाया भुगतान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बिजली बिलों के नाम पर भी किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किसानों के हित में आगे के आंदोलन के लिए भाकियू के वरिष्ठ नेता नरेश टिकैत से बातचीत हुई है। इस बारे में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ मंथन किया जाएगा। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष पर दंगे भड़काने के आरोप लगा रही है। अब समाज को बांटने वाले लोग ही दंगे भड़काने का इल्जाम लगा रहे हैं। यह हैरानी की बात है।