फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Danish became Mr.Saharanpur and Anuj Mr. Gangoh

दानिश बने मिस्टर सहारनपुर और अनुज मिस्टर गंगोह

Tue, 25 Oct 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह Updated Tue, 25 Oct 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Danish became Mr.Saharanpur and Anuj Mr. Gangoh
मिस्टर सहारनपुर चुने गए दानिश को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित करते चेयरमैन काजी नोमान मसूद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बाॅडी बिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन के तत्वावधान में मिस्टर सहारनपुर एवं मिस्टर गंगोह प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में 70 प्रतिभागी शामिल हुए। सहारनपुर के दानिश मिस्टर सहारनपुर और अनुज चौधरी मिस्टर गंगोह चुने गए। इस मौके पर संस्था की नगर इकाई का गठन करते हुए हाजी इरफान कुरैशी को जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


    रामबाग रोड स्थित एक सभागार में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन काजी नोमान मसूद, भारत श्री विजय बहादुर, संस्था जिला जनरल सेक्रेटरी केके डंग, असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी अभिनव डंग ने किया। क्लासिक प्रतियोगिता के रूप में कराई गई मिस्टर गंगोह प्रतियोगिता में अनुज चौधरी प्रथम, शोयब द्वितीय और रविंद्र तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


मिस्टर सहारनपुर प्रतियोगिता छह भार वर्गों में कराई गई। 55 किलो भार वर्ग में फैसल प्रथम, उमैर द्वितीय और अनुज तृतीय रहे। 60 किलों में सलमान ने प्रथम, लखनसिंह ने द्वितीय और अमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 65 किलो में इमरान प्रथम, अब्दुल द्वितीय और सचिन तृतीय रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



   70 किलो में बिलाल प्रथम, अश्वनी द्वितीय और तुषार तृतीय, 75 किलो में सुमित प्रथम, अभिषेक द्वितीय और विकास तृतीय जबकि 75 किलो से ऊपर के भार वर्ग में सबको पछाड़ते हुए दानिश ने प्रथम, सुगंध ने द्वितीय और अरशद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


चेयरमैन काजी नोमान मसूद ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। बलबीर सिंह, हरबंस लाल, विनोद शर्मा, केके डंग, फिरोज एवं यूसुफ ने प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका निभाई। संचालन अमित चौधरी ने किया। हाजी इरफान कुरैशी, सुहेल खान, इंतजार कुरैशी, सुहेल कुरैशी, फरदीन राव, दिलशाद कुरैशी आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed