फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Damage to the gardeners due to storm and rain, the lights remained on for hours

आंधी-बारिश से बागवानों को नुकसान, बत्ती भी घंटों रही गुल

Tue, 24 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Damage to the gardeners due to storm and rain, the lights remained on for hours
महानगर के नवीन नगर में आंधी और बारिश के दौरान पेड़ से टूटी टहनी। जिससे हादसा होने से बचा। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में रविवार की रात करीब दो बजे बारिश के साथ आई आंधी ने किसानों और बागवानों को काफी नुकसान पहुंचाया। वहीं बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से जिले भर की बत्ती गुल हो गई। शहरी क्षेत्र में रात दो बजे गई बिजली आपूर्ति सुबह करीब दस बजे सुचारु हो सकी, जबकि देहात क्षेत्र में अपराह्न तीन बजे और उसके बाद ही बिजली आई।
विज्ञापन

जनपद में बीते करीब 10 दिन से अधिकतम तापमान 40 और उससे अधिक चल रहा था। रविवार की रात मौसम ने करवट ली। रात्रि दो बजे काली घटाएं आसमान में घिर आईं। इसके बाद आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के चलते 15 मिनट के भीतर जिले भर की बिजली चली गई। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार जिले भर में रात दो बजे ही बिजली चली गई थी, जो शहरी क्षेत्र में सुबह दस बजे तक बहाल हो सकी। वहीं बेहट, नकुड़, गागहलेड़ी, पुराना कलसिया रोड, बेहट रोड, धोबीघाट क्षेत्र आदि में अपराह्न तीन बजे और उसके बाद बिजली आपूर्ति चालू हुई। उधर, करीब एक घंटे तक तूूफान चलने से शहर के साथ ही देहात में कई पेड़ उखड़ गए तो कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां टूट कर सड़क पर आ गिरीं। महानगर के चंद्रनगर में मंदिर रोड पर खडे़ पेड़ की बड़ी टहनी टूटकर सड़क पर गिरने से हादसा होने से बच गया। सबसे अधिक नुकसान बागवानों को हुआ। चूंकि सहारनपुर आम उत्पादन के मामले में देश ही नहीं, दुनिया में पहचान रखता है। ऐसे में यहां आम के बड़े बाग हैं। तूफान की वजह से आम की करीब दस फीसदी फसल गिर गई, जिससे बाग ठेकेदारों को नुकसान हुआ है। इसके अलावा लीची और अन्य फलों के बागवानों को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बारिश से तापमान हुआ धड़ाम, गर्मी से मिली राहत
सहारनपुर। झमाझम बारिश ने गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाया। रविवार की रात से सोमवार की सुबह आठ बजे तक हुई बारिश 38 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसकी वजह से मौसम सुहावना हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान रविवार की तुलना दस डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा था। चिलचिलाती धूप से लोग परेशान थे, लेकिन रविवार की मध्य रात्रि हुई बारिश से तापमान धड़ाम हो गया। न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो रविवार की तुलना में पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार अधिकतम तापमान भी 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार की तुलना में करीब 10 डिग्री सेल्सियस कम रहा। तापमान में गिरावट की वजह से मौसम सुहावना रहा। सुबह के समय बच्चे बारिश के बीच भीगते हुए स्कूल पहुंचे।

राहगीरों के लिए मुसीबत बनी बारिश
महानगर में सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से गहरी खोदाई चल रही है। मिट्टी सड़कों पर बिखरी पड़ी है। इसके अलावा अन्य कार्य भी शहर में चल रहे हैं। बारिश की वजह से उक्त स्थानों पर मिट्टी में कीचड़ पैदा हो गया, जिसकी वजह से राहगीरों को चलने में परेशानी हुई। रेलवे स्टेशन रोड, बस स्टैंड, कोर्ट रोड, हकीकत नगर, शिवाजी नगर, दिल्ली रोड, आईटीसी रोड आदि इलाकों में जलभराव की भी समस्या रही।

बरसात के बाद सर्किट हाउस के वीआईपी रोड़ पर हुआ जलभराव से होकर गुजरते

बरसात के बाद सर्किट हाउस के वीआईपी रोड़ पर हुआ जलभराव से होकर गुजरते- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात में रोड़ वर्कशांप में भरा पानी

सहारनपुर में हुई बरसात में रोड़ वर्कशांप में भरा पानी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात और आंधी में कोर्ट रोड़ पुल पर गिरा विघुत पोल

सहारनपुर में हुई बरसात और आंधी में कोर्ट रोड़ पुल पर गिरा विघुत पोल- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात में रेलवे रोड़ पर बरसात में जाते लोग

सहारनपुर में हुई बरसात में रेलवे रोड़ पर बरसात में जाते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed