फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dairy operators fasting after drinking juice

जूस पिलाकर खत्म कराया डेयरी संचालकों आमरण अनशन

Sun, 01 Mar 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dairy operators fasting after drinking juice
धरना स्थल पर डेरी संचालको का आमरण अनशन खुलवाते सिटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी। - फोटो : SAHARANPUR
जूस पिलाकर खत्म कराया डेयरी संचालकों आमरण अनशन
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम द्वारा डेयरियों को शहर से बाहर किए जाने के निर्णय को लेकर आंदोलन कर रहे डेयरी संचालकों आमरण अनशन शनिवार को खत्म हो गया। जिलाधिकारी ने नगरायुक्त से वार्ता कर शहर से बाहर जमीनें दिलवाए जाने का आश्वासन दिया। नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार और सीओ मुकेश मिश्रा ने धरनास्थल पर पहुंचकर डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया और बलदेव चौधरी को जूस पिलाकर आमरण अनशन खत्म कराया।

एक सप्ताह से डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर डेयरी संचालक धरने पर बैठे थे। पहले डेयरी संचालकों ने क्रमिक अनशन जारी रखा। तीन दिन पूर्व आमरण अनशन शुरू किया। शनिवार को जिलाधिकारी ने डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया, बलदेव चौधरी व अन्य लोगों को कार्यालय बुलाया और लंबी वार्ता के बाद नगरायुक्त से बातकर डेयरियों के लिए शहर से बाहर जगह उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार और सीओ मुकेश मिश्रा ने धरना स्थल पर पहुंचकर संजय वालिया और बलदेव चौधरी को जूस पिलाकर आमरण अनशन खत्म कराया। इस पर डेयरी संचालकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर संजय वालिया ने कहा कि वह प्रशासन के फैसले का स्वागत करते हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि जिलाधिकारी की मध्यस्थता में डेयरी संचालकों की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने जिलाधिकारी की प्रशंसा की। इस दौरान सोनू राणा, आदेश त्यागी, संजीव वालिया, गुलशन कुमार, भागमल, कुलदीप चौधरी, आशीष चौधरी, सरदार बंटी, विनय चौधरी, राजकुमार बजाज, नीतू चौहान, नीलम चौधरी, नीलम त्यागी, मंजू देवी, संजय, हीना, उजमा, अब्दुल रहीम, रसीद अहमद, दिनेश पंडित, सलमान, अशोक कुमार, सहसपाल, इरफान, वकील अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed