{"_id":"5e555d348ebc3ef3d05b3ff8","slug":"dairy-operators-families-also-go-on-hunger-strike-saharanpur-news-mrt470826658","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी संचालकों के परिवार भी अनशन पर डटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी संचालकों के परिवार भी अनशन पर डटे
विज्ञापन
हकीकत नगर धरना स्थल पर धरना देते डेरी संचालक के परिवार
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर से डेयरियों को बाहर किए जाने के विरोध में डेयरी संचालकों का क्रमिक अनशन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी चौथे दिन जारी रहा। डेयरी संचालकों के परिवार की महिलाएं और बच्चे भी अनशन पर डट गए। डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने डेयरियों की तरह कमेले को भी बाहर करने और वाराणसी की तर्ज डेयरी के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर चल रहे क्रमिक अनशन के दौरान डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा कि वाराणसी में डेयरियों को शहर से बाहर किए जाने पर भूमि उपलब्ध कराए जाने के निर्देश कोर्ट ने दिए थे। वहां पर तब डेयरी संचालकों को शहर से बाहर भूमि उपलब्ध कराई गई। इसी तरह सहारनपुर में भी डेयरियों को शहर से बाहर किए जाने से पहले भूमि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि शहर में कमेला चल रहा है, जिसकी वजह से लोग बीमारी का शिकार होते हैं। नगर निगम को पहले कमेले को शहर से बाहर करना चाहिए। इसके बाद डेयरियों को बाहर करने की सोचना चाहिए। क्योंकि डेयरियों से किसी तरह कोई बीमारी नहीं फैलती है। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके साथ ही आंदोलन के चौथे दिन डेयरी संचालकों के परिवार की महिलाएं और बच्चे भी अनशन में शामिल हुए।
इस दौरान आदेश त्यागी, पप्पू चौधरी, संजीव वालिया उर्फ कुक्कू, चौधरी रणवीर सिंह, हाजी मोहम्मद हुसैन, नीतू चौहान, नीलम चौधरी, नीलम त्यागी, मंजू देवी, पूनम, शाहवेज, अफजाल, रणवीर सिंह, नीशा, रीना, माही, रवि चौहान, संजय, रियासत, अब्दुल रर्हमान, रीना, कमलेश, सगीर, गुलशन सागर, आशीष चौधरी, कुलदीप चौधरी, हीना, उजमा, नेहा, शिल्पा, श्वेता, इरफान, शमशेर, साजदा, संगीता, साजिया, नजमा, रमजान, मो. अली आदि मौजूद रहे।

हकीकत नगर धरना स्थल पर धरना देते डेरी संचालक- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन