फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dairy operator poured kerosene on himself, commotion

डेयरी संचालक ने खुद पर उडे़ला केरोसिन, हंगामा

Sun, 23 Feb 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dairy operator poured kerosene on himself, commotion
शास्त्री नगर में डेरी खाली कराने गयी निगम की टीम के सामने मिटटी का तेल डालकर चेतावनी देता डेरी सं? - फोटो : SAHARANPUR
डेयरी संचालक ने खुद पर उडे़ला केरोसिन, हंगामा
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम की टीम को देख डेयरी संचालक ने आत्मदाह करने के लिए खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया। इससे निगम की टीम के हाथ पांव फूल गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर बार डेयरी संचालक संघर्ष समिति के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और टीम का विरोध किया। लगातार विरोध को देखते हुए निगम की टीम बैरंग लौट गई।
हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम डेयरियों को शहर से बाहर करने के लिए अभियान चला रहा है। इसी क्रम में नगर निगम की टीम सहायक नगरायुक्त संजय कुमार के नेतृत्व में शास्त्री नगर पहुंची थी। यहां डेयरी संचालक कर्ण सिंह पुत्र ठाठ सिंह से जब डेयरी बाहर ले जाने के बारे में कहा गया तो आरोप है कि डेयरी संचालक और मोहल्ले के लोग जमा हो गए। इसके बाद निगम की टीम ने जुर्माना भरने को कहा, जिसके बाद डेयरी संचालक ने आत्मदाह करने की चेतावनी देते हुए खुद के ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया। इसे देख निगम की टीम और साथ चल रहे पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद पुलिस बल को मौके पर बुला लिया गया। सूचना मिलते ही डेयरी संचालक संघर्ष समिति के सदस्य जिलाध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गए और टीम का विरोध किया। हंगामा बढ़ता देख निगम की टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

डेयरी संचालकों ने शुरू किया धरना
डेयरियों को शहर से बाहर करने के अभियान का विरोध हो रहा है। डेयरी संचालक संघर्ष समिति कई बार धरने और प्रदर्शन कर चुकी है। शनिवार को शास्त्री नगर की घटना के बाद भी संचालकों ने हकीकतनगर स्थित धरना स्थल पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष संजय वालिया ने नगर निगम अधिकारियों पर मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि डेयरियों को शहर से बाहर करना व्यवहारिक नहीं है। यदि प्रशासन ने सख्ती की तो वह किसी भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। धरने में बलदेव सिंह, आदेश त्यागी, पप्पू चौधरी, रणधीर सिंह, हाजी हुसैन, मोहम्मद अहमद, अफजाल, रवि, रियासत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री नगर में नगर निगम की टीम डेयरी संचालक से जुर्माना वसूलने पहुंची थी, जिसके बाद डेयरी संचालक ने टीम को डराने के लिए खुद पर तेल डाल लिया। मामले को लेकर हंगामा भी हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विरोध करने वालों को समझाया। नगर निगम की ओर से इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है।

पंकज पंत, इंस्पेक्टर, सदर कोतवाली।
सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चलेगा अभियान
सहायक नगरायुक्त संजय कुमार ने बताया कि डेयरियों को शहर से बाहर करने के आदेश हाईकोर्ट के हैं। वह भी अपने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अभियान चला रहे हैं। शास्त्री नगर में डेयरी संचालक को चार माह पहले नोटिस दिया गया था। शनिवार तक जब उन्होंने डेयरी बाहर नहीं की तो उनसे जुर्माना भरने को कहा गया, जिसके बाद उन्होंने अपने हाथों पर तेल डाल लिया। जल्द ही सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पीएसी बल और महिला कांस्टेबल को साथ लेकर अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed