फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crowd of devotees gathered in Siddhpeeth Shakambhari

सिद्धपीठ शाकंभरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 07 Nov 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Siddhpeeth Shakambhari
सिद्धपीठ शाकंभरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

शाकंभरी। सिद्ध पीठ शाकंभरी देवी में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भूरा देव मंदिर से लेकर सिद्ध पीठ तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान भारी अव्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।

रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते सुबह से ही कस्बे में सिद्ध पीठ को जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों का काफिला शुरू हो गया था। दोपहर तक भीड़ और बढ़ती गई। श्रद्धालुओं ने भूरा देव पर पहुंच कर अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा किया। बाबा भूरा देव के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। शाकंभरी खोल में वाहनों का लगभग एक किमी लंबा ऐसा जाम लगा कि दुपहिया वाहनों एवं पैदल श्रद्धालु भी बमुश्किल ही निकल पाए। शाकंभरी खोल में श्रद्धालुओं ने अपने वाहनों को खोल के दोनों किनारे पर खड़ा कर दिया। इससे वहां भी आने जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की ऐसी लंबी कतार लगी कि कुछ श्रद्धालुओं को लौटना पड़ा। सिद्ध पीठ में इक्का दुक्का पुलिसकर्मी ही नजर आए जिसके चलते अव्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed