{"_id":"573a19184f1c1bd918ac7f41","slug":"women-s-raid-on-raw-liquor-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब के धंधे पर महिलाओं का धावा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब के धंधे पर महिलाओं का धावा
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
Updated Tue, 17 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों द्वारा खेतों से बरामद किए गए कच्ची शराब बनाने के उपकरण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव मल्हीपुर में दलित महिलाओं ने कच्ची शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दलित महिलाओं ने सोमवार को युवकों के साथ मिलकर खेतों में बडे़ पैमाने पर चलाई जा रही शराब की भट्टियों को पकड़ा।
उन्होंने एक ही दिन में पुलिस को अलग-अलग स्थानों से 50 ड्रम कच्ची शराब व इसे बनाने के लिए लाया गया लाहन बड़ी मात्रा में बरामद कराया है।
गांव मल्हीपुर के बड़े पैमाने पर कच्ची शराब का धंधा फल-फूल रहा है। शाम ढलते ही गांव में आसपास के गांवों के लोगों का आना-जाना भी शुरू हो जाता है। बताया जाता है कि घरों में बेखौफ होकर कच्ची शराब परोसी जा रही है। इसी से तंग आकर दलित महिलाओं ने युवकों को साथ लेकर सोमवार को कच्ची शराब माफिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
हाथों में लाठी-डंडे लेकर गांव की महिलाओं ने खेतों को रुख किया। महिलाओं ने अलग-अलग स्थानों पर स्थित कच्ची शराब की करीब 50 भट्टियों पर धावा बोल दिया। इस दौरान करीब 50 ड्रम कच्ची शराब और लाहन की बड़ी खेप को अपने कब्जे में लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्रम और लाहन को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
इसके बाद महिलाएं गांव में स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचीं। वहां उन्होंने हंगामा करते हुए कच्ची शराब बनाने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की। चौकी प्रभारी ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि कच्ची शराब का धंधा करने वालो का चिन्हित किया जा रहा है।
उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बरामद किया गया सभी लाहन नष्ट कर दिया गया है। पुलिस इस दौरान मौके से किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
उधर, जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि थाना प्रभारी को शराब का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि कच्ची शराब का धंधा करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। गांव में कच्ची शराब को भी नहीं बिकने दिया जाएगा।