{"_id":"586e94044f1c1b44361594e4","slug":"well-laden-carts-seized-traffickers-cede-its","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर से लदी दो गाड़ियां पकड़ी, तस्कर दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खैर से लदी दो गाड़ियां पकड़ी, तस्कर दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खैर की लकड़ी के साथ पकड़े गए तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर की बेहट कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह गंदेवड़ तिराहे पर घेराबंदी कर खैर की लकड़ी से भरी दो टाटा 207 को पकड़ लिया। एक गाड़ी में सवार दो तस्कर भी पुलिस ने धर दबोचे, जबकि दूसरी गाड़ी में सवार दो तस्कर भाग निकले।
पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएन सिंह यादव ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली कि मिर्जापुर की तरफ से बिना नंबर की दो टाटा 207 में खैर की लकड़ी लाई जा रही है।
पुलिस टीम ने गंदवेड़ तिराहे पर घेराबंदी करते हुए दोनों गाड़ियों को पकड़ लिया। एक गाड़ी में सवार दो तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा, जबकि दूसरी गाड़ी में सवार दो तस्कर भाग निकले। दोनों गाड़ियों में करीब 50 कुुंतल खैर की लकड़ी बताई गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्कर शमशाद पुत्र बशीर निवासी गांव पीपली माजरा और मुंतजीर पुत्र इरशाद निवासी मलकपुर खादर थाना छछरौली, जिला यमुनानगर (हरियाणा) के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
खैर से लदी दोनों गाड़ियों को शिवालिक वन प्रभाग की शाकंभरी वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरएन किमौठी को सौंप दिया गया है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि यह गाड़ियां गांव पीपली माजरा के ही एक व्यक्ति की है।
गाड़ियों में माल भी उसी का था। उसने ही उन्हें मिर्जापुर क्षेत्र के गांव डाडल में माल उठाने के लिए भेजा था।