फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar over teen's death

किशोर की मौत पर हंगामा

Tue, 03 Nov 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 03 Nov 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Uproar over teen's death
थाना देहात कोतवाली के गांव शेखपुरा कदीम में ट्रैक्टर ट्राली से कुचल एक बालक की मौत हो गई।  ट्रैक्टर ट्राली समेत चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष को देखते हुए अस्पताल में फोर्स तैनात करनी पड़ी। शव पोस्टमार्टम को भिजवाया गया।
विज्ञापन


थाना देहात कोतवाली के गांव शेखपुरा कदीम में अनीस का 8 वर्षीय पुत्र सुबहान पुलिस चौकी के निकट कुछ  बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजरती एक ट्रैक्टर ट्राली ने उसे चपेट में ले लिया। पहिया सिर के ऊपर से गुजर जाने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


चालक को ट्रैक्टर ट्राली सहित पकड़ पुलिस को सौंप  दिया गया। गांव के मोहम्मद इख्तियार, हाजी मसूद, इमरान कुरैशी, अनिल कुमार, राव  जाहिद, रिजवान आदि का आरोप है कि ढमौला नदी पर भट्टे से ईंट लाने को अवैध रूप से पुल का निर्माण किया गया है जिसका पहले से ही विरोध होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि यहां से गुजरने वाले भारी वाहनों से पहले भी हादसे होते रहे है, मगर प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हादसे के बाद परिजनों शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी रोष को देखते हुए एसबीडी परिसर में अतिरिक्त फोर्स लगाना पड़ा।

ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली चालक के  खिलाफ सख्त कार्रवाई की पुलिस से मांग की। पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।

बाइकों की भिड़ंत में दो घायल ः देवबंद। सोमवार को भाटौल गांव निवासी कंवरपाल बाइक से किसी काम से सिविल कोर्ट आ रहा था। जब वह कोर्ट के समीप पहुंचा तो मुजफ्फरनगर की और से आई तेज गति बाइक से उसकी आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें कंवरपाल और दूसरा बाइक सवार नगर के मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी अंकित सड़क पर दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।


 राहगीरों से जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के कारण चिकित्सकों ने कंवरपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed