फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar over police station

पुलिस चौकी पर हंगामा

Sun, 05 Jun 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 05 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Uproar over police station
हसनपुर पुलिस चौकी पर हंगामा करते राम विहार कॉलोनी के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 हसनपुर चौकी क्षेत्र की रामविहार कॉलोनी में चल रहे अनैतिक कार्य को लेकर शनिवार को मारपीट और हंगामा हो गया, जिसमें कुछ लोगों को चोटें भी आई। इसके बाद कॉलोनीवासियों ने पुलिस पर अनैतिक कार्य कराने का आरोप लगाते हुए हसनपुर चौकी पर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


लिस और पब्लिक के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंचे सीओ द्वितीय अमित नागर ने प्रदर्शनकारियों को बमुश्किल समझाया। पुलिस ने आरोपी महिला, उसके बेटे और एक अन्य का चालान कर दिया।
विज्ञापन


रामविहार कॉलोनी के एक मकान में एक महिला रहती है। उसके पास लोगों का अक्सर जाना-जाना रहता है। लोगों को शक है कि वह अनैतिक कार्य कराती है। तीन दिन पहले मोहल्लेवासियों ने दो संदिग्ध युवकों को महिला के घर में पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। इसी बात को लेकर शनिवार को मोहल्ले में मारपीट और हंगामा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में कमिश्नर के कार्यालय में कार्यरत अरविंद कुमार पुत्र अजमत निवासी ब्रदर्स कॉलोनी को चोट आई। सूचना पर भी पुलिस के नहीं आने से गुस्साए कॉलोनीवासी चौकी पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। एसएसपी को भी फोन पर जानकारी दी।

तब चौकी इंचार्ज मौके पर गए तो लोगों ने उनका घेराव किया। इस दौरान तीखी नोकझोंक हुई। सीओ द्वितीय अमित नागर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। बाद में कोतवाली सदर बाजार प्रभारी सुशील कुमार दुबे आरोपी महिला, उसके बेटे और एक अन्य व्यक्ति ओमपाल सिंह को सदर कोतवाली ले आई। 

मारपीट में घायल अरविंद कुमार ने तहरीर देकर महिला, उसके बेटे और एक अन्य व्यक्ति पर उनके घर पहुंचकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ 307 समेत अनेक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। सदर बाजार कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार दुबे ने भी इसकी पुष्टि की। 

पुलिस की शह पर चल रहा अनैतिक धंधा 
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में एक या दो नहीं, बल्कि अनेक कॉलोनियों और होटलों में अनैतिक धंधा जोरों पर है। शिकायतों के बावजूद पुलिस द्वारा ठोर कार्रवाई न किया जाना पुलिस की मंशा पर सवाल खड़े करता है।

रेलवे स्टेशन के बाहर वर्षों से अनैतिक कार्य हो रहा है, जिसकी वजह से राहगीरों और यात्रियों को परेशानी रहती है। पूर्व एसएसपी नितिन तिवारी ने संबंधित चौकी इंचार्ज को धंधा बंद कराने के निर्देश दिए थे। हैरत की बात यह है कि क्षेत्र में यह धंधा एक दिन भी बंद नहीं हुआ है। 


अधिकारी कहिन
रामविहार कॉलोनी के कुछ लोग कॉलोनी में ही रहने वाली एक महिला पर अनैतिक कार्य करने का आरोप लगा रहे हैं। इसे लेकर शनिवार को दोनों पक्षों के बीच कुछ मारपीट भी हुई है, जिसमें एक व्यक्ति चोटिल हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
- अमित नागर, सीओ द्वितीय। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed