{"_id":"6e2d07567e86d432a09ded876268744b","slug":"uncle-rape-her-niece-saharanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा ने भांजी की अस्मत रौंदी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामा ने भांजी की अस्मत रौंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 17 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवारंका क्षेत्र के एक गांव में सगे मामा ने ही आठ साल की भांजी से दुष्कर्म किया। बहन की ससुराल में ही रह रहे मामा के इस कारनामे का पता चलने के बाद परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बदहवास हालत में बच्ची को दोपहर बाद जिला महिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण के लिए लाया गया। रिश्ते को दागदार करने वाली इस वारदात से परिवार के साथ ही पूरा गांव सन्न है।
थाना जनकपुरी क्षेत्र के पुवांरका ब्लॉक के एक गांव की रहने वाली महिला जिला चिकित्सालय में दवा लेने के लिए आई हुई थी, जबकि पिता बाहर था। उस समय घर में आठ साल बच्ची और उसका मामा खाताखेड़ी निवासी फैजान घर पर ही था। आरोप है कि मौके का फायदा उठाकर मामा ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया।
इससे पहले कि यह आरोपी इस कृत्य को अंजाम देकर भागता मौके पर पहुंचे परिजन और कुछ ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद परिजन थाना जनकपुरी पहुंचे। यहां मां और अन्य ग्रामीणों की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि मामा ने ही आठ साल की बच्ची की अस्मत रौंदी।
विज्ञापन
रेप के आरोपी मामा को भी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बच्ची को मेडिकल जांच के लिए जिला महिला चिकित्सालय भिजवाया। परिजनों ने बताया कि आरोपी मामा काफी समय से बहन की ससुराल में ही रह रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी हिरासत में ले लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।