{"_id":"d07487547a52d1896e8364363a24c0d0","slug":"two-young-men-killed-in-the-crash-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो युवकों की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में दो युवकों की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
Updated Wed, 21 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की टक्कर से कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां एक और युवक ने दम तोड़ दिया। दोनों युवक मोहल्ला इलाहीबख्श निवासी एक ही परिवार के थे। दो घायल युवकों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
नगर के मोहल्ला ईलाहीबख्श निवासी मांगेराम का पुत्र 18 वर्षीय पुत्र सोनू और अपने चचेरे भाई 20 वर्षीय अक्षय के साथ बुधवार को कार में तीतरो स्थित अपनी रिश्तेदारी में गए थे। वहां से दो रिश्तेदार युवकों सचिन और प्रिंस को साथ लेकर शाम करीब 6 बजे वह जलालाबाद मार्ग पर जा रहे थे।
तभी गांव बेरखेड़ी हिंदू के निकट सामने से आ रहे किसी वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों ने तीतरो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को गंगोह सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं सचिन और प्रिंस को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर सूचना पर मृतकों और घायलों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए।