{"_id":"3bd010103ecb766bef7c903a97724356","slug":"two-women-killed-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में दो महिलाओं की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 23 Nov 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर-करनाल हाईवे पर रविवार की सुबह एक्सल टूटने के बाद सवारियों से भरी महेंद्रा पिकअप वाहन सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला, पुरुष और बच्चे सहित 30 लोग घायल हो गए। इनमें से 22 को गंभीर हालत होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई गई है।
सरसावा थानांतर्गत गांव सैनपुर निवासी शाह मोहम्मद उर्फ सुंडू अलवी का परिवार महेंद्रा पिकअप में शामली जनपद के गांव भूरा निवासी रिश्तेदार फीमू की पत्नी गफूरी की मय्यत में शामिल होने के लिए जा रहा था। वाहन में बच्चों और महिलाओं को मिलाकर करीब 35 सवारियां थी। सहारनपुर-करनाल हाईवे पर सुबह साढे़ दस बजे गांव दूधला के निकट वाहन का एक्सल टूटने के चलते वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
वाहन पलटते ही मौके पर चीख-पुकार और हाहाकार मच गया। इसे सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान और राहगीर दौड़ कर मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर वाहन को सीधा किया और घायलों को बाहर निकाला लेकिन तब तक 50 वर्षीय असगरी पत्नी शकूर और 35 वर्षीय फिरदौस पत्नी कामिल की मौत हो चुकी थी। जबकि जरीफा, आजाद, सनव्वर, जोया, मुनासिब, हुस्न, बलकीसा, जुनेद, सलामन, रजिया, वसीदा, संजीदा पत्नी महबूब, संजीदा पत्नी असलम, मुनव्वर, सलीका, इरशादी, अजीम, वसीमा, उमर, दिल्ला, आसमीन, नगमा, फुरकान, असगरी, फिरदौस और चालक सद्दाम सहित करीब 30 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से सीएचसी पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही सीएचसी की पूरी टीम पहले ही अलर्ट हो गई थी। सीएचसी प्रभारी डा. अनवर अंसारी ने आनन-फानन में घायलों को प्राथमिक उपचार देकर उनमें से 22 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उन्हें पुलिस ने सात वाहनों का प्रबंध कर वहां भिजवाया। उधर मृतक महिलाओं के परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए। इस बारे उनकी सीओ योगेंद्रपाल सिंह और एसओ बिजेंद्र सिंह यादव से बहस भी हुई। बाद में अधिकारियों के निर्देश पर लिखित में लेकर शवों को पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।