फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   two tractor-trolley robbers arrested

ट्रैक्टर-ट्राली लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 07 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
जिले के गांव कलालहेटी के पास चालक और साथी को बंधक बनाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने वाले दो बदमाशों को गंगोह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि बृहस्पतिवार को गंगोह-चौसाना मार्ग पर इन बदमाशों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन


इनके कब्जे से ट्रैक्टर-ट्रॉली के अलावा लूटा गया ट्रक, कारतूस सहित तमंचा, धान की बिक्री की 37000 रुपये भी बरामद किए गए।

एसएसपी आरपी यादव के मुताबिक 15 अक्तूबर को सोना अर्जुनपुर निवासी सोनू की 120 क्विंटल धान लदी ट्रैक्टर-ट्राली कलालहेटी के पास लूट ली गई थी। सोनू को बंधक बनाकर बदमाश जंगल में फेंक गए थे।
विज्ञापन


सोनू अपने साथी संभलहेडी निवासी अंकुश के साथ नानौता से ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान भरकर हरियाणा की घरौंडा मंडी में जा रहा था। रात में ही रास्ते में कलालहेटी के पास एक ट्रक को आड़ा तिरछा खड़ा कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक दिया गया। इसमें सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर सोनू और अंकुश के हाथ पैर बांधकर शामली क्षेत्र की चौसाना चौकी के पास पड़ने वाले गांव टोड़ा बल्ला माजरा के जंगल में मुंह पर टेप लगाकर डाल दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू और अंकुश ने बदमाशों को पहचान लिया था। इसी मामले में गंगोह में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी ने बताया कि थाना गंगोह प्रभारी बिजेंद्र सिंह यादव, एसएसआई राजकुमार चंदेल, सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार सहित अन्य सदस्यों की टीम ने एक सूचना पर बृहस्पतिवार को चौसाना-गंगोह मार्ग पर चौधरी ढाबा पर एक ट्रक के बारे में जानकारी की गई तो उसे चौसाना की ओर जाना बताया गया।

गांव मछरौली से बीनपुर गेट के पास ओवरटेक कर ट्रक रोकने का इशारा किया गया तो उसमें बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। बाद में पुलिस टीम ने ट्रक को घेर इसमें सवार दो बदमाशों को पकड़ लिया। इनमें से एक शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव किमाखेड़ा का निवासी अब्दुल्ला और दूसरा इसी गांव का मुजम्मिल है। इनके पास से लूट में प्रयुक्त से ट्रक बरामद किया गया।


बुनटा से बरामद की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली
पुलिस के मुताबिक बदमाशों के पकड़ने के बाद ट्रक के अलावा उनकी निशानदेही पर गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव बुनटा में फुरकान उर्फ लाला के यहां से बरामद कराई गई। पूछताछ में अब्दुल्ला ओर मुजम्मिल ने बताया कि बुनटा का ही निवासी गुफरान गैंग लीडर है।

गैंग लीडर के साथ थानाभवन में एक ट्रैक्टर लूटा गया था। पुलिस टीम अब इस गिरोह से जुड़े अन्य बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed