{"_id":"5994a7574f1c1bd9278b472f","slug":"two-suspend-in-case-of-quarrel-in-police-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में झगड़ा करने के मामले में दो सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस लाइन में झगड़ा करने के मामले में दो सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में दो पुलिस वालों ने अपने समर्थकों के साथ झगड़ा किया था। इस मामले में दोनो पुलिस वालों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।
कांस्टेबल सुभाष चंद और कुवेंद्र सिंह के बीच 13 अगस्त को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसी रात को दोनों अपने समर्थकों के साथ आपस में भिड़ गए थे। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले।
इसमें दोनों पुलिस वालों समेत चार लोग घायल हो गए थे। एक घायल को मेरठ रेफर किया। तीन कांस्टेबल समेत दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने कांस्टेबल सुभाष और कुवेंद्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
बाद में उनकी कोतवाली से ही जमानत हो गई। इसे पुलिस अफसरों ने गंभीरता से लिया। एसपी डी प्रदीप कुमार ने दोनों पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया। उधर, कोतवाली पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।