{"_id":"5946cd0e4f1c1b123b8b46ac","slug":"two-gangsters-in-truck-robber-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालकों से हुई लूट में दो बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालकों से हुई लूट में दो बदमाश दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र में चकादमपुर की पुलिया पर दो ट्रक चालकों से हुई मोबाइल एवं 25 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मोबाइल फोन एवं नगदी बरामद की है।
कुतुबशेर थाना क्षेत्र में अंबाला रोड स्थित बड़ी नहर से आगे चकादमपुर की पुलिया के पास 15 मार्च को बदमाशों ने ट्रक चालकों से एक मोबाइल फोन एवं 25 हजार रुपये लूट लिए थे।
एसपी सिटी पीपी सिंह ने बताया कि शनिवार को कुतुबशेर पुलिस एवं सर्विलांस की टीम ने बड़ी नहर पुल इमरान मसूद की गली अंबाला रोड से एक आरोपी मुस्तकीम निवासी ग्राम पीकी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लूटा गया मोबाइल फोन, 5200 रुपये एवं चोरी की एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी महताब के साथ मिलकर 15 मार्च को चकादमपुर की पुलिया अंबाला रोड से दो ट्रक चालकों से मोबाइल फोन एवं 25 हजार रुपये की लूट की थी। बरामद मोबाइल फोन उसी लूट का है।
उसने बताया कि उसका साथी महताब निवासी ग्राम सलीमपुर भूखड़ी जनकपुरी थाना से पिछले महीने जेल चला गया था और वह अभी भी जेल में है। ब्यूरो