फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two arrested in selling SIM on fake ID

फर्जी आईडी पर सिम बेचने में दो गिरफ्तार

Tue, 13 Jun 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 13 Jun 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in selling SIM on fake ID
sim card
सहारनपुर में एक ही पहचानपत्र से कई-कई लोगों को फर्जी तरीके से सिम बेचकर उन्हें एक्टीवेट कराने के आरोप में मंडी कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मोबाइल कंपनियों के सिम मोबाइल की दुकानों से फर्जी आईडी पर देकर एक्टीवेट करा दिए जाने का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा फर्जी आईडी पर सिम देने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत मंडी कोतवाली पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने सुबह लगभग साढ़े 9 बजे मुखबिर की सूचना पर सिराज कालोनी के पास से एक दुकान पर छापा मारा।
विज्ञापन


छापे के दौरान पुलिस को वहां से फर्जी आईडी व काफी मात्रा में वोडाफोन के सिम एवं दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

जांच की तो मामला फर्जीवाड़े का पाया गया। पुलिस ने आरोपी मनीश कालरा निवासी नुमाइश कैंप तथा मोहनीश निवासी पुरानी बिल्डिंग थाना कुतुबशेर को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सिम लेने आने व्यक्तियों की आईडी की कई फोटो कॉपी कराकर उसी आईडी से सिम एक्टीवेट कराकर बेचते थे।

एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि ऐसे लोगों से अपराधी मोबाइल सिम प्राप्त कर लेते हैं और आपराधिक घटनाओं में प्रयोग करके फेंक देते हैं। जिससे बेगुनाहों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदार सिम बिना आईडी के किसी भी व्यक्ति को न बेचे और ऐसा कोई सिम एक्टीवेट न कराए जिसकी आईडी फर्जी होने का संशय हो।

 बेचे जाने वाले सिम के संबंध में पूर्ण ब्योरा रजिस्टर में अंकित करें। इसके साथ ही प्रत्येक व्यक्ति अपने नाम की आईडी पर खरीदे गए सिम का ही प्रयोग करें तथा किसी दूसरे की आईडी का प्रयोग न करें। कोई भी व्यक्ति जब अपनी आईडी दे तो उस पर कारण लिख दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed