{"_id":"590cd1ae4f1c1bf170441021","slug":"two-accused-arrested-for-disrupting-lakhs-of-government-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी खातों में लाखों का गोलमाल के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी खातों में लाखों का गोलमाल के दो आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 06 May 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में फर्जी चेक बनाकर और बेसिक शिक्षा अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर 67.90 लाख रुपये का गबन करने तथा नगर निगम के स्वच्छ भारत अभियान के खाते से लगभग 18.30 लाख रुपये का गबन करने के मामला का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने इस मामले में बरेली निवासी दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 14 अप्रैल को बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्धप्रिय सिंह ने सर्वशिक्षा अभियान के सरकारी ज्वाइंट खाते पंजाब नेशनल बैंक से फर्जी चैक एवं हस्ताक्षर करके 67 लाख 90 हजार रुपये का गबन कर लिया है।
इसके बाद नगर निगम के लेखाकार मनोज कुमार रस्तोगी ने 16 अप्रैल को एफआईआर दर्ज कराई कि उनके भी स्वच्छ भारत अभियान के सरकारी ज्वाइंट खाता पंजाब नेशनल बैंक से फर्जी चैक एवं हस्ताक्षर कर 18 लाख 30 हजार रुपये अज्ञात लोगों ने अपने खातों में ट्रांसफर किए गए है।
विज्ञापन
एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने इस घटना का खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में नगर पुलिस के निर्देशन में सीओ अब्दुल कादिर के नेतृत्व में सर्विलांस एवं थाना सदर बाजार पुलिस की टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस ने 4 मई की रात लगभग 9.30 बजे रेलवे स्टेशन से जांच में सामने आए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अतुल उर्फ नेतराम उर्फ अवधेश निवासी ग्राम पीपरी, तहसील तिलहर, शाहजहांपुर, हाल निवासी मोहल्ला पूर्वा कालोनी, बरेली तथा संतोष यादव निवासी निकट बरखंडी मंदिर, चावल मंडी वाली गली, बरेली बताया है।
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उनका पूरा गिरोह इस काम को कर रहा है और उसका मुखिया आदिल नाम का व्यक्ति है, जो जामियानगर, दिल्ली में किराए पर रहता है। उसके और भी अन्य साथी है जो मामले में शामिल हैं।