{"_id":"5a34185e4f1c1b8e698c2119","slug":"try-to-break-a-strong-room-at-the-branch-of-pnb","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी की शाखा में स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएनबी की शाखा में स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
देवबंद की बैंक शाखा में लगाई गई आग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में बदमाशों ने बृहस्पतिवार की रात मंगलौर रोड पुलिस चौकी के पास पंजाब नेशनल बैंक में घुसकर चोरी का प्रयास किया। स्ट्रांग रूम को तोड़ने की कोशिश नाकाम होने पर बदमाश रिकॉर्ड रूम व शाखा प्रबंधक के केबिन में आग लगाकर फरार हो गए।
इससे पूर्व बदमाशों ने बैंक से सटे सहारा इंडियन के कार्यालय में सेंधमारी की। जहां से वह करीब 18 हजार रुपये चोरी करके ले गए। सूचना पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस बीच जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मंगलौर रोड पुलिस चौकी के समीप पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बृहस्पतिवार की रात्रि बदमाशों ने धावा बोल लिया। बदमाशों ने पहले बैंक के पीछे की तरफ अमेरिकन इंस्टीट्यूट की ग्रिल काटी और उसके बाद बैंक की दीवार में सेंधमारी कर भीतर घुस गए। कैश लूटने के मकसद से उन्होंने स्ट्रांग रूम की बराबर में बनी दीवार को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसमें वह सफल नहीं हुए।
विज्ञापन
जिसके बाद बदमाशों ने रिकॉर्ड रूम, शाखा प्रबंधक के कार्यालय समेत जरूरी फाइलों में आग लगा दी। मुजफ्फरनगर मार्ग पर फ्लाईओवर के कार्य में लगे मजदूरों ने जब बैंक के भीतर से धुआं निकलते देखा तो शोर मचा दिया। बैंक के एक कर्मचारी ने फोन कर शाखा प्रबंधक को इसकी जानकारी दी।
मामले की जानकारी मिलने पर सीओ सिद्धार्थ और कोतवाल पंकज कुमार त्यागी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आ गई। कुछ देर बाद शाखा प्रबंधक जरनैल सिंह वहां पहुंचे और बैंक का ताला खोला। जिसके बाद दमकलकर्मियों ने भीतर घुसकर बमुश्किल आग पर काबू पाया।
आग लगने से बैंक में रखी जरूरी फाइलें, कंप्यूटर, प्रिंटर, फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गया। इस मामले में बैंक का कोई अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि बैंक अधिकारियों व कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है।
वहीं, बदमाशों ने बैंक से सटे सहारा इंडियन के कार्यालय में घुसकर वहां तोड़फोड़ की और नगदी लेकर फरार हो गए। सहारा इंडियन के मैनेजर रमेश चंद ने बताया कि बदमाश कार्यालय में रखे करीब 18 हजार रुपये चोरी करके ले गए।
शुक्रवार को बैंक के सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने वहां पहुंचकर बैंक मैनेजर को तलब किया। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि बैंक मैनेजर जरनैल सिंह ने तहरीर दी है। जिसमें घटनाक्रम का वितरण लिखकर दिया गया है। जबकि नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।