फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Took revenge killing

बदला लेने के लिए ले ली जान

Wed, 18 Nov 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा Updated Wed, 18 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Took revenge killing
क्षेत्र के ग्राम असदपुर के रास्ते पर चार दिन पूर्व हुई मंजीत की हत्या का कातिल उसका ही दोस्त निकला। पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने बताया की मंजीत ने उसके साथ छह माह पहले बुुरा व्यवहार किया था। अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसने दोस्त को गोली से मार डाला। एसपी देहात ने थाने में प्रेस कांफ्रेंस में सबूतों के साथ सारे मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

मंगलवार को थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी देहात जगदीश शर्मा ने असदपुर के मंजीत हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी देहात ने बताया कि मंजीत की हत्या उसके साथी आनंद ने की थी। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पत्रकारों से बात करते हुए आनंद ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। एक ही गांव का होने के कारण मंजीत से उसकी दोस्ती थी। करीब छह माह पहले उसके ट्रक चालक मनीष ने लोड किए हुए माल से एक बोरी चीनी चोरी कर ली थी, जिस पर आनंद ने मनीष को धमकाया था। चालक मनीष की बहन के मंजीत के साथ संबंध थे। प्रेमिका के कहने पर मंजीत ने उसे काफी बुरा व्यवहार किया था।   इस बात को लेकर उसकी मंजीत के साथ बोलचाल भी बंद हो गई थी। एक माह पहले उसके पिता की मौत पर मंजीत अफसोस जताने उसके घर आया था, जिसके बाद दोनों के बीच पुन: बोलचाल हो गई थी, लेकिन मंजीत का व्यवहार उसे अब भी अखरता था। उसने मंजीत को रास्ते से हटाने की बात मन में ठान ली।
विज्ञापन

इसी क्रम में वो 14 नवंबर की रात को सरसावा से बाइक पर मंजीत के साथ घर के लिए चला। गांव के रास्ते पर लघुशंका करने के बहाने से उसने बाइक रुकवा ली और सुनसान माहौल देखकर 12 बोर के तमंचे से मंजीत को गोली मार दी। गांव में जाकर बदमाशों द्वारा लूटपाट करने का शोर मचा दिया। एसओ बीपी सिंह ने मंगलवार को आरोपी को साथ लेकर गांव के रास्ते पर स्थित जोहड़ के किनारे झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया। उधर, प्रेस वार्ता में मौजूद मृतक के गमगीन पिता रविंद्र चौधरी ने खुलासे को सही बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed