{"_id":"dbef330bd8a4b5170ca5d8651875957e","slug":"three-crooks-caught-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट करके भागते तीन बदमाश दबोचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट करके भागते तीन बदमाश दबोचे
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के तीतरो थाने के गांव रांदौर में ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी कर तीन बदमाशों को दबोच लिया। बाद में मौके पर पहुंची गंगोह पुलिस की बदमाशों को सौंपने को लेकर ग्रामीणों से कहासुनी हुई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। आखिरकार ग्रामीणों ने तीनों बदमाश और उनसे मिले तीन तमंचे सहित आधा दर्जन कारतूस पुलिस को सौंपे।
ग्रामीणों के अनुसार गंगोह की ओर से बृहस्पतिवार सुबह एक कार तेजी से आ रही थी। गांव रादौर बस स्टैंड से गांव धानवा मार्ग की ओर जैसे ही मुड़ी तो सामने एक बाइक आ जाने से कार चालक ने तेजी से तीतरो की ओर मोड़ दिया। कार एक स्कूल के पास आते ही रुक गई। उसमें से तीन युवक उतर कर जंगल की ओर दौड़ पड़े।
ग्रामीणों को शक होने के बाद कई लोग उनके पीछे दौड़ पड़े। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीणों ने एक ईख के खेत को घेर लिया। कुछ ग्रामीण खेेत में घुस गए। अपने को घिरा देख तीन बदमाश खेत से बाहर निकल गए। ग्रामीणों ने तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। कुछ देर बाद बदमाशों का पीछा कर रही गंगोह पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस बदमाशों को ले जाने का प्रयास करने लगी तो ग्रामीणों ने विरोध करते हुए उन्हें सौंपने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इसी को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में बहस होती रही। ग्रामीण बदमाशों को सीओ या तीतरो पुलिस को सौंपने चाह रहे थे, जिससे काफी देर तक हंगामा होता रहा। आखिर पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों ने तीनों बदमाशों और बैग से मिले आधा दर्जन कारतूस पुलिस को सौंप दिया।
उधर, तीतरो थानाध्यक्ष गुरुचरण सिंह ने बताया कि ये तीनों बदमाश चौसाना मार्ग पर लूट कर भाग रहे थे। इनके पीछे गंगोह पुलिस लगी हुई थी।