फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Thief caught and beaten to death

चोर को पकड़ा और पीटा, मौत

Tue, 22 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 22 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Thief caught and beaten to death
थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक घर में चोरी करके भाग रहे युवक की ग्रामीणों ने लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया, वहां उसकी मौत हो गई। ग्रामीण जहां उसे चोर बता रहे हैं, वहीं मृतक के भाई और अन्य लोग चोरी के आरोप को गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि उसे बेरीतगा गांव के इस घर में बुलाया गया था। उसे रंजिश के तहत ग्रामीणों से मरवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव बेरीतगा निवासी रवि कुमार के यहां मंगलवार तड़के कुछ लोग चोरी की नीयत से घुस आए। कुछ आवाज सुनाई देने पर परिजनों की आंख खुल गई। उन्होंने चोर-चोर का शोर मचा दिया। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण भी जुट गए और लाठी डंडे लेकर दौड़ पड़े। इसी दौरान चोरी के एक आरोपी को ग्रामीणों ने घेर लिया। लाठी डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर थाना गागलहेड़ी प्रभारी नरेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में लेकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान ही आरोपी की मौत हो गई। वह थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के ही उग्राहू गांव का निवासी 28 वर्षीय अब्दुल्ला था। उसकी मौत की सूचना मिलने पर अब्दुल्ला के परिजन और अन्य ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


घर बुलाकर हत्या करवाने का आरोप, जांच की मांग
 मृतक के भाई नफीस और अन्य परिजनों का कहना है कि बेरी तगा गांव के रवि कुमार और अब्दुल्ला की काफी समय से रंजिश चली आ रही थी। आरोप है कि सोमवार की रात अब्दुल्ला को घर पर बुलाया गया था और साजिश के तहत लोगों से पिटवाकर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरीतगा के ग्रामीण बोले, मृतक के परिजनों के आरोप गलत
इस मामले में बेरी तगा के रवि कुमार से लेकर अन्य ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों की ओर से लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। इस मामले में मंगलवार दोपहर बाद कुछ लोग बसपा विधायक रवींद्र मोल्हू के साथ एसएसपी से भी मिलने पहुंचे। उनका कहना है कि ग्रामीणों की पिटाई से चोरी के आरोपी की मौत हो गई है। उसे बेवजह हत्या का मामला बताया जा रहा है।


दोनों पक्षों के आरोपों के बाद जांच जारी
थाना गागलहेड़ी प्रभारी नरेंद्र शर्मा का कहना है कि बेरीतगा के ग्रामीणों ने मृतक आरोपी को चोरी कर भागने पर पकड़कर पीटा था। अब मृतक के परिजनों ने रंजिश का मामला बताया है। दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed