{"_id":"fc16341418186417724f2909114621df","slug":"the-two-sides-went-poles-sticks-stone-throwing-in-nawabganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में लाठी डंडे चले, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में लाठी डंडे चले, पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज चौकी से कुछ मीटर दूरी पर ही शुक्रवार शाम रास्ते के विवाद को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी डंडों से हमले और पथराव में तीन महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। संघर्ष के बाद आसपास के क्षेत्रों के दुकानदारों ने प्रतिष्ठान बंद कर दिया।
पथराव में कुछ दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद तीन थानों की पुलिस, पीएसी और पुलिस के आला अफसरों ने पहुंचकर मामला शांत कराया। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सपा नेता काजी रशीद मसूद की कोठी के पास ही नवाब गंज क्षेत्र में शाम पांच बजे यह विवाद हुआ जो बाद में संघर्ष में बदल गया।
पुलिस के मुताबिक अब्दुल शुभान और फुरकान पक्ष के लोगों में काफी समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है।
बताया जा रहा है कि शाम चार बजे के बाद शुभान ने घर के बाहर ही ट्राली को रास्ते में अड़ाकर खड़ा कर दिया था। जब फुरकान पक्ष के लोग घास की बुग्गी लेकर इस रास्ते से गुजरे तो ट्राली हटाने के लिए कहा गया, लेकिन शुभान पक्ष इसके लिए तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
फुरकान पक्ष के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि शुभान पक्ष के लोगों ने लोहे के एक हथियार से कुछ महिलाओं को जख्मी कर दिया। इस घटना में आसपास की कुछ दुकानों को भी क्षति पहुंची। सीओ प्रथम संतोष कुमार, सीओ द्वितीय अमित कुमार नागर पीएसी समेत मौके पर पहुंचे।
थाना सिटी कोतवाली, थाना मंडी और थाना जनकपुरी की पुलिस फोर्स भी मामले को शांत करने में जुट गई। डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चले संघर्ष के बाद दोनों पक्षों को शांत किया गया। घायलों को बाद में जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया।
इनमें फैमीदा, शब्बो और शबनम के अलावा फुरकान, सुलेमान एवं दानिश शामिल हैं। कुछ अन्य लोगों को भी चोटें लगने की सूचनाएं मिलीं। मगर वे जिला अस्पताल नहीं पहुंचे थे।