{"_id":"5980c24e4f1c1beb5a8b46e7","slug":"the-three-gangsters-of-the-intestinal-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय गिरोह के तीन बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरजनपदीय गिरोह के तीन बदमाश दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए चोरों के साथ एसपी सिटी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में नानौता पुलिस ने अंतर जनपदीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोेरी की बाइक, आभूषण एवं हथियार बरामद किए हैं।
नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि नानौता पुलिस सोमवार की शाम को नहर पटरी के पास चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नहर पटरी पर भारी झाल के पास से तीन युवकों को एक बाइक पर जाते हुए पकड़ा।
उनकी चेकिंग की तो बाइक के कागज नहीं दिखा सके। संदेह होने पर उनसे पूछताछ की गई तो चोरी के गिरोह के सदस्य होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आदेश निवासी दबहेडी थानाभवन, शामली, कुलदीप निवासी सोंझनी उमरपुर, थानाभवन, शामली तथा मिथुन निवासी मौहल्ला महादेव थाना नकुड़ बताया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल एवं तमंचा बरामद किया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दिन में रेकी कर सदस्यों को बुला लेते थे, इसके बाद फिर रात में घर में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक इनवर्टर, चोरी का मोबाइल, पाजेब, बिछुए, आधार कार्ड समेत अनेक सामान बरामद किया है।