फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The police team scramble to catch accused

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम से हाथापाई

Mon, 14 Sep 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 14 Sep 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
ग्राम छापुर से 15 दिन पहले गायब हुई लड़की के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस को गांव वालों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। प्रधान की मौजूदगी में ग्रामीणों ने पुलिस के साथ हाथापाई करते हुए पकड़े गए आरोपी के परिजन को भी छुड़ा लिया। विरोध के चलते पुलिस गांव से भागने पर मजबूर हो गई। पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी के अलावा ग्राम प्रधान और उसके पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

 
ग्राम छापुर  निवासी ने 15 दिन पहले अपनी पुत्री को गायब करने का आरोप गांव के ही विवाहित दलित युवक राहुल पर लगाया था। पुलिस लड़की की तलाश में लगी हुई थी। शनिवार देर रात पुलिस दबिश देने छापुर पहुंची तथा आरोपी युवक के एक परिजन को जीप में बैठाकर ले जाने लगी।
विज्ञापन


पुलिस के आने की सूचना पर दलित इकठ्ठा हो गए। उन्होंने नामजदगी को झूठा बताते हुए आरोपी युवक के परिजन को ले जाने का विरोध किया। इसी बीच कुछ युवक जीप में बैठे व्यक्ति को उतारने लगे तो उपनिरीक्षक ने विरोध किया। जिस पर ग्रामीण भड़क गये तथा ग्राम प्रधान नाथीराम के नेतृत्व में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाथापाई पर उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भड़के ग्रामीणों ने पुलिस की जीप से आरोपी के परिजन को जबरदस्ती उतार लिया। ग्रामीणों के भारी विरोध के कारण पुलिस को बमुश्किल जान बचाकर गांव से भागना पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने रात में गायब हुई लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक दीपक रिंकू, ग्राम प्रधान नाथीराम उसके पुत्र राहुल के विरुद्ध लड़की को भगा ले जाने की धाराओं में मुकदमा लिख दिया। एसओ ने बीपी सिंह ने हाथापाई की बात नकारते हुए ग्रामीणों के विरोध को स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed