फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The chaotic elements that took up Shivalinga

शिवलिंग को उखाड़कर ले गए अराजक तत्व

Mon, 29 May 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 29 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
The chaotic elements that took up Shivalinga
इस मंदिर से उखाड़ा गया शिवलिंग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में  एक बार फिर खुरापातियों ने जिले का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। ग्राम संभालका जुनारदार में असामाजिक तत्व रविदास मंदिर में लगे शिवलिंग को जड़ से उखाड़कर ले गए।
विज्ञापन


सुबह पूजा करने के लिए लोग पहुंचे तो वहां शिवलिंग नहीं मिलने पर हंगामा मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत ही मंदिर कमेटी से शिवलिंग मंगवाकर स्थापित कराते हुए मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


ग्राम संभालका जुनारदार स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर परिसर में ही भगवान शिव का मंदिर है, जिसमें शिवलिंग स्थापित था। शनिवार की रात को असामाजिक तत्वों ने मंदिर से शिवलिंग उखाड़ते हुए गायब कर दिया। माना जा रहा है कि वे शिवलिंग साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह लोग मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे। वहां शिवलिंग न देखकर हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में पूरे गांव में खुरापातियों द्वारा शिवलिंग उखाड़ ले जाने की जानकारी पहुंच गई। जिससे मंदिर में भीड़ लग गई और हंगामा शुरू हो गया।

मंदिर से शिवलिंग उखाड़ने की सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मिली तो खलबली मच गई। तुरंत ही पुलिस अधिकारी गांव में पहुंच गए और लोगों से मामले की जानकारी ली। लोगों ने आरोप लगाया कि किसी ने जानबूझकर शिवलिंग को क्षतिग्रस्त किया है।

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और जांच कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कृपाराम एवं अन्य लोगों के साथ बैठक की और तुरंत ही निर्धारित स्थान पर शिवलिंग स्थापित कराने के लिए कहा।

कृपाराम और अन्य लोगों से शिवलिंग मंगाया और मंदिर में शिवलिंग की स्थापना कराई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जनकपुरी थाना प्रभारी एवं देहात कोतवाली प्रभारी मौके पर तैनात किए गए हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अब्दुल कादिर ने बताया कि गांव के लोगों से बातचीत की गई है। यह किसी खुरापाती की हरकत है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मंदिर में शिवलिंग की स्थापना करा दी गई है। गांव में माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है।

उधर, गांव संभालका जुनारदार में दलित और मुस्लिम समुदाय के लोगों की लगभग 1000 की आबादी है। दोनों ही समुदाय के लोग यहां मिलजुल कर रहते हैं। घटना के बाद किसी पर भी आरोप नहीं लगाया गया है।


दलित समाज के लोगों ने अपने ही समाज के किसी व्यक्ति पर इस प्रकार की हरकत करने का अंदेशा जताते हुए बिगड़ते माहौल को संभालते हुए असामाजिक तत्वोें के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed