फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The case was bogus robbery

फर्जी निकला लूट का मामला

Sat, 31 Oct 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिलकाना
ब्यूरो/अमर उजाला, चिलकाना Updated Sat, 31 Oct 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
ग्राम तिड़फवा में एक परिवार को बंधक बनाकर एक लाख 70 हजार रुपये की लूट का मामला जांच में फर्जी निकला। पुलिस ने कथित पीड़ित के घर से ही रकम बरामद कर ली, जबकि अन्य कोई सामान लूट में जाना भी झूठा पाया गया। लोगों को उधार की रकम न लौटाने पड़े इसलिए परिवार ने लूट की वारदात का तानाबाना बुना था।
विज्ञापन


चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव तिड़फवा में इकराम ने पुलिस में रिपार्ट दर्ज कराई थी कि बुधवार की रात चार बदमाश दीवार कूद कर घर में घुसे और उसके भाई कुरबान को गन प्वाइंट पर लेकर घर में रखे एक लाख 70 हजार रुपये तथा एक किलो चांदी के जेवर लूट लिए थे।
विज्ञापन


इकराम ने पुलिस को बताया था कि उसने 2.70 लाख रुपये के पापुलर के पेड़ बेचे थे, जिनमें से 1.70 लाख रुपये घर में रखे थे। मामले की जांच टोडरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज संजीव यादव को सौंपी गई थी। यादव ने बताया कि घटना शुरू से ही संदिग्ध लग रही थी। पुलिस ने इकराम तथा उसके भाई कुरबान से सख्ती से बात की तो मामला खुलकर सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ग्राम प्रधान तुफैल अहमद को साथ लेकर इकराम के घर की तलाशी ली तो संदूक में रखे एक लाख 70 हजार रुपये बरामद हो गए। घर की हालत अच्छी न होने के कारण घर में जेवर नहीं थे। थाने में मौजूद इकराम ने बताया कि पापुलर के बिक्री से आए 2.70 लाख रुपये में से एक लाख रुपये अपने साले दिलशाद निवासी चुनेहटी को दे दिए थे। बाकी रकम 1.70 हजार रुपये लोगों की उधार देने थी।


किसी को पैसा न देना पड़े, इसी कारण भाई, पत्नी तथा भाभी के साथ मिलकर इकराम ने लूट का यह ड्रामा रचा था। उन्हें लगा था कि लूट होने के बाद उधारी वाले चुपचाप बैठ जाएंगे। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवेज आलम ने बताया कि पुलिस को गुमराह करने के आरोप में रिपोर्ट लिखाने वाले इकराम के खिलाफ धारा 182 की कार्रवाई की जागी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed