फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teens from the child rape

बच्ची के साथ दुष्कर्म

Tue, 20 Sep 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 20 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Teens from the child rape
Rape
सहारनपुर के बड़गांव में किशोर ने एक चार वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। खून में लथपथ बच्ची रोते हुए घर पहुंची, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने आए।
विज्ञापन

 

पुलिस ने बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजते हुए आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चार वर्षीय बालिका रविवार दुपहर अपने घर के बाहर खेल रही थी।

विज्ञापन

 

 

दोपहर बाद पड़ोसी 16 वर्षीय जाने आलम पुत्र जहांगीर आलम उसे बहला फुसला कर गांव के बाहर स्थित एक बाग में ले गया और अपनी हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद आरोपी, बच्ची को बाग में ही रोता बिलखता छोड़ मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

खून से लथपथ बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। माजरा पता चलते ही परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई।
 

उन्होंने पहले तो आरोपी की गांव में ही तलाश कराई, लेकिन जब वह नहीं मिला तो परिवार के लोग बच्ची को लेकर थाना पहुंचे। पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची लेकिन जब तक आरोपी फरार हो चुका था।


 

 

पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed