{"_id":"5a1086494f1c1b156b8b6c48","slug":"teenage-girl-gangrap-video-clips-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से गैंगरेप, वीडियो क्लिप वायरल की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से गैंगरेप, वीडियो क्लिप वायरल की
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने चाकू से डराकर किशोरी के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसकी वीडियो क्लिप बनाकर वायरल कर दिया। मामले का खुलासा होने पर जब परिजनों ने आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। शनिवार को परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता के भाई ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 9 नवंबर की शाम करीब साढे़ सात बजे उसकी 14 वर्षीय बहन घर के बाहर कूड़ा डालने गई थी। तभी गांव के दो युवकों ने उसकी बहन को पकड़ लिया और पास ही स्थित बिटौड़ों के बीच ले गए। वहां चाकू से डराकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की और उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। बाद में आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची। दहशत में वह सुधबुध तक खो बैठी और चार दिन तक घर में गुमसुम पड़ी रही।
विज्ञापन
बाद में पूछताछ करने पर उसने आपबीती बताई। परिजनों ने आरोपियों के घर जाकर उनसे पूछताछ की तो आरोपी और उसके परिजन गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आए। इसके बाद मामले को लेकर गांव में पंचायत की तो गुस्साए आरोपियों ने उक्त वीडियो क्लिप को व्हाट्स अप ग्रुप में वायरल कर दिया।
शनिवार को परिजन पीड़िता को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसएसआई संजीव यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। वह मामले की जांच करा रहे हैं।