{"_id":"6050a8e814f53f4ad445423765a22076","slug":"suspend-soldier-accused-of-double-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड का आरोपी सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोहरे हत्याकांड का आरोपी सिपाही सस्पेंड
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल व्यवसायी और उसके नौकर की हत्या के आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद आला अफसर उसकी बर्खास्तगी की कार्रवाई में जुट गए हैं। सुबह होने के साथ ही होटल व्यवसायी की हत्या के विरोध और मुआवजे की मांग पर शहर में जगह-जगह जाम लगाया। इससे पहले पूरी रात जिला अस्पताल में हंगामा होता रहा। डीआईजी और एसएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वर्दी में सिपाही की सनसनीखेज वारदात से खाकी एक बार फिर शर्मसार हो गई है। रेलवे स्टेशन के पास स्थित शेरे पंजाब होटल पर मंगलवार की रात डीएम की गारद में तैनात सिपाही कपिल मलिक निवासी आदर्श नगर बड़ौत (बागपत) खाना खाने आया। वहां 270 रुपये के बिल का भुगतान सिपाही केवल 200 रुपये करने लगा। इस पर होटल स्वामी शिव कुमार उर्फ भोला ने विरोध किया तो सिपाही ने उसे धमकाया।
उस वक्त वह मौके से चला गया और रात करीब पौने 12 बजे वह हाथ में अवैध पिस्टल लिए पहुंच गया और होटल मालिक शिवकुमार पर पिस्टल तान दी। शिवकुमार के सिर को निशाना बनाकर सिपाही ने फायर झोंका तो उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही होटल कर्मचारी हिटलर हमलावर सिपाही की ओर लपका तो दूसरा फायर उसने कर्मचारी पर झोंका। उसके सीने में गोली लगी और वह भी वहीं गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर, दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पहले फायर झोंकते हुआ रोडवेज बस स्टैंड की ओर भागा। उस ओर से पब्लिक को आता देेख फायर करता हुआ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंच गया। इस बीच कई लोग उसकी गोलियों से बाल-बाल बचे। प्लेटफार्म पर जीआरपी के जवानों ने उसे दबोच लिया।
खबर पहुंचते ही होटल व्यवसायी के परिजनों के साथ भारी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां अफसरों के सामने हंगामा शुरू कर दिया। वहां पहुंचे डीआईजी और एसएसपी ने परिजनों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। सुबह सदर थाना तिराहा, देहरादून रोड और घंटाघर पर लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगाया।
एसएसपी आरपीएस यादव ने बताया कि दोहरे हत्याकांड के आरोपी कपिल मलिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उसकी बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा रही है। पूरी वारदात के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की जानकारी मिली है, उसके फुटेज को बरामद कराया जा रहा है। इस मामले में दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।