{"_id":"16effd76005c2cf3955330509082ad9c","slug":"sugar-mill-worker-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिलकर्मी को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीनी मिलकर्मी को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवेणी चीनी मिल में ड्यूटी पर जा रहे एक कर्मचारी को शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि मुकदमेबाजी की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। परिजनों ने इस घटना में तीन लोगों को नामजद कराया है।
गांव रणखंडी की खाला पट्टी निवासी सुखबीर सिंह का पुत्र अनिल कुमार त्रिवेणी चीनी मिल में बतौर सुरक्षा गार्ड है। अनिल शुक्रवार की सुबह बाइक द्वारा ड्यूटी पर जा रहा था। करीब 8.15 बजे जब वह गुनारसी गांव के समीप पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए 2-3 लोगों ने उसकी पीठ में गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली प्रभारी वीपी सिंह ने बताया कि अनिल कुमार का भतीजा कपिल 11वीं कक्षा में पढ़ता था। 3 जून 2012 को कपिल का अपहरण कर लिया गया। जिसमें 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। परिजन जब भी फिरौती की रकम लेकर पहुंचते थे लेकिन वहां कोई नहीं मिलता था।
विज्ञापन
12 जून 2012 को रणखंडी गांव के ही एक कुआं से कपिल की लाश मिली थी। जिसमें परिजनों ने छह लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में अनिल गवाह था।
शुक्रवार को अनिल मुकदमे की तारीख पर सहारनपुर जा रहा था। गुनारसी के पास महताब, टिंकू और बिंदू ने उसे गोली मार दी। गोली के कई छर्रे अनिल की पीठ में लगने से वह गंभीर घायल हो गया। कोतवाली में कुलदीप सिंह पुत्र सुखबीर सिंह ने तीनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।