फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Student was missing for 12 days, found now Skeleton

12 दिन से लापता था छात्र, अब मिला कंकाल

Fri, 08 Jun 2018 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर Updated Fri, 08 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
Student was missing for 12 days, found now Skeleton
कंकाल के पास से मिली चीजें छात्र के परिजनों काो दिखाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के गंगोह के गांव चमनपुरा स्थित एक खेत से नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल के पास से बरामद मोबाइल, कपड़ों और चप्पलों के आधार पर मृतक की पहचान नकुड़ के गांव शुक्रताल निवासी इंटर के छात्र हिमांशु के रूप में हुई। मृतक 12वीं का छात्र था और 27 मई से लापता चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


सरसावा के गांव बढेडा निवासी पुलकित पुत्र मांगेराम का गांव चमनपुरा में एक खेत है। उक्त खेत को गांव उमरपुर निवासी पंकज ने ठेके पर ले रखा है। बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति उक्त खेत में स्प्रे करने के लिए गया था। खेत में से भयंकर बदबू आती देख जब उसने ईख में अंदर जाकर झांका तो उसके होश उड़ गए। खेत में खुर्द बुर्द हालत में एक नर कंकाल पड़ा था।
विज्ञापन


उसने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। खेत से नर कंकाल मिलने की सूचना क्षेत्र में फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। आस पास के थानों से लापता लोगों के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी पता चला कि नकुड़ के गांव शुक्रताल निवासी 12वीं का छात्र हिमांशु पुत्र जितेंद्र 27 मई से लापता है। सूचना पाकर छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कंकाल के पास से बरामद मोबाइल, कपड़ों और चप्पलों के आधार पर हिमांशु के रूप में उसकी शिनाख्त की।

छात्र को इस हालत में देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने छात्र की हत्या की आशंका जताई है। कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव अवशेषों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  

इंटर की परीक्षा में फेल हो गया था छात्र 
मृतक छात्र के परिजनों ने बताया कि हिमांशु अंबेहटा स्थित सीबीएसई माध्यम के आर्यन इंटरनेशनल स्कूल का 12वीं का छात्र था। 26 मई को इंटरमीडिएट का रिजल्ट आया था। इसमें वह फेल हो गया था। इसके बाद 27 मई को वह सहारनपुर में किसी शिक्षक से मिलने की बात कहकर घर से गया था और वापस घर नहीं लौटा था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग ना लगने पर नकुड़ कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। 

मामा के खेत से मिला भांजे का कंकाल
 जिस खेत से छात्र का नर कंकाल मिला है वह खेत मृतक छात्र के मामा पंकज ने ठेके पर ले रखा है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि पीएम रिपोर्ट से ही छात्र की मौत के कारण का पता चलेगा। घटनास्थल के पास ही स्थित एक सत्संग भवन में लगे कैमरों की डीवीआर भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। उसकी सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी।  


इंटर में 75 प्रतिशत अंकों की गारंटी देकर शिक्षक ने वसूली थी रकम 
 छात्र के परिजनों के अनुसार मृतक हिमांशु सहित कुछ विद्यार्थियों को नकुड़ स्थित किसी विद्यालय के एक शिक्षक ने इंटरमीडिएट में 75 प्रतिशत अंकों की गारंटी दी थी। इसके एवज में प्रति छात्र 6 हजार रुपये वसूले गए थे। रकम दिए जाने के बावजूद उक्त सभी छात्र फेल हो गए थे। 27 मई को छात्र हिमांशु भी परिजनों को सहारनपुर में किसी शिक्षक से मिलने जाने की बात कहकर ही घर से निकला था और उसके बाद वापस नहीं लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed