फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   social media par sakriya khurapti paida kar rahe khayi

सोशल मीडिया पर सक्रिय खुराफाती पैदा कर रहे खाई

Mon, 15 May 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 May 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के शब्बीरपुर में हुए जातीय संघर्ष के बाद नौ मई को दलितों के समर्थन में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के सड़कों पर उतर आने के बाद जनपद का माहौल और बिगड़ गया। तब से कुछ खुराफाती सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर अपनी भड़ास निकालने में लगे हैं और ऐसा दोनों ओर से किया जा रहा है। हालांकि पुलिस सोशल मीडिया पर भड़काऊ  पोस्ट को लेकर सजग बनी हुई है। कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है, मगर इसके बाद भी सोशल मीडिया पर खुराफात जारी है।     
विज्ञापन


पांच मई को शब्बीरपुर में हुई घरों में आगजनी की घटना सोशल मीडिया पर पूरे देश में छाई हुई है। एक ओर जहां क्षत्रिय समाज के लोग शब्बीरपुर में हुई युवक की मौत से आहत हैं और बदला लेने की पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं, तो वहीं बवाल की जड़ भीम आर्मी भी जहरीले पोस्ट कर रहे हैं। इसमें दलित संगठन भी भीम आर्मी को समर्थन करते दिख रहे हैं। मेरठ में रहने वाले सहारनपुर के एक युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सहारनपुर चलकर उन्हें सबक सिखाने की अपील अपने समाज से की है। 
विज्ञापन


किसी ने हरियाणा का पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें क्षत्रिय समाज का एक युवक सबक सिखाने की बात कह रहा है। उधर, अनेक लोगों ने बवाल के आरोपी और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर के नए और पुराने वीडियो डाले हुए हैं, जिनमें वह चेतावनी देता नजर आ रहा हैं। इसके अलावा एक दलित संगठन से ताल्लुक रखने वाले एक युवक ने अपने व्हाट्सएप के प्रोफाइल में चंद्रशेखर का एक फोटो लगाया हुआ है। उसके साथ ही एक आपत्तिजनक टिप्पणी की हुई है, जो पुलिस और प्रशासन के लिए चेतावनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस प्रकार दोनों ओर से की जा रही भड़काऊ पोस्ट माहौल को खराब कर सकती हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि वह सोशल मीडिया पर पैनी नजर रख रहे हैं। अभी तक करीब आधा दर्जन ऐसे लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed