फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Secrets of rogues and thugs in Saharanpur

सहारनपुर में बदमाशों और ठगों का राज

Fri, 24 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 24 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Secrets of rogues and thugs in Saharanpur
crime
सहारनपुर के अंबेहटा में हथियारबंद तीन बदमाशों ने टेंपो चालक सहित तीन लोगों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट करते हुए टेंपो लूट लिया और भाग गए। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने हवाई फायर भी किया।
विज्ञापन


बाद में पुलिस और ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सकें। हालांकि वारदात के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने लूटे गए टेंपो को बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला किला निवासी नौशाद पुत्र मोहम्मद अनवर टेंपो किराए पर चलाने का काम करता है। नौशाद ने मोहल्ला नई बस्ती निवासी शाहरुख पुत्र घसीटा को अपने टेंपो पर ड्राईवर रख रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि घाटमपुर गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य जावेद का बाग अरशद नाम के ठेकेदार ने ठेके पर ले रखा है। बुधवार को टेंपो चालक शाहरुख बाग से आम लेकर कच्ची गढ़ी गया था।

शाहरुख के साथ बाग में काम करने वाले सोनू और शिल्ला भी थे। रात करीब 11 बजे जब चालक शाहरुख आम डालकर नौकरों एवं खाली कैरेट को बाग में छोड़ने जा रहा था तो गांव पीपली एवं घाटमपुर के बीच खड़े ईख के खेत से निकले हथियारबंद तीन बदमाशों ने टेंपो के शीशे पर लाठी मारकर उसे रुकने पर मजबूर कर दिया। 

इसके बाद चालक शाहरुख, नौकर सोनू व शिल्लू को रस्सी से बांध कर उनके साथ मारपीट करते हुए ईख में फेंक दिया और टेंपो लूट कर फरार हो गए। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने हवाई फायर भी किया।

फायर कर आवाज सुनकर ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे व लाइसेंसी हथियार लेकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों एवं पुलिस ने बदमाशों की तलाश में आसपास के जंगलों में कांबिंग की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। 

बृहस्पतिवार की सुबह घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित बाबा घूमरे के मंदिर के पास कुछ ग्रामीणों ने टेंपो खड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की निशानदेही पर पुलिस ने टेंपो को बरामद कर लिया।

माना जा रहा है कि ग्रामीणों व पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण बदमाश टेंपो छोड़ कर भागने पर  विवश हो गए। टेंपो स्वामी नौशाद ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। एसआई रंधीर सिंह का कहना है कि नौशाद ने मामले में कोई  कार्रवाई न करने की इच्छा जताई है।

 सब्जी विक्रेता से 13 हजार की ठगी   
गागलहेडा की सब्जी मंडी में एक ठग ने सब्जी विक्रेता को 13 हजार का चूना लगा दिया। लोगों ने ठग की तलाश भी की परंतु कुछ पता नहीं लगा। बृहस्पतिवार की सुबह ज्योतिबा फूले चौक के निकट स्थित सब्जी मंडी में उग्राहू निवासी इम्तियाज सब्जी खरीदने आया था।

वह फेरी लगा कर सब्जी बेचता है। इम्तियाज को एक युवक ने रोका तथा 500 रुपये के खुले नोट मांगें। इम्तियाज ने जेब से पॉलिथीन में लिपटे 13 हजार रुपये निकाल कर 500 के खुले नोट युवक को दिए। युवक ने सब्जी विक्रेता को कपडे़ की थैली दी और नोट पॉलिथीन की बजाए उसमें रखने

को कहा। सब्जी विक्रेता ने युवक द्वारा दी गई कपडे़ की थैली में पैसे रख दिए। इस दौरान युवक ने थैली बंद करने की बात कह कर सब्जी विक्रेता से थैली ले ली। इसके बाद थैली वापस सब्जी विक्रेता को देकर वह चला गया। कुछ देर बाद इम्तियाज ने आढ़ती को पैसे देने के लिए थैली निकाली तो

उसमें नोट की जगह नोट के साइज की अखबार की कटिंग निकली। जिसे देखकर इम्तियाज के पैरों तले की जमीन खिसक गई। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

 लोन दिलाने के नाम पर 80 महिलाओं को ठगा    
 गंगोह में पचास-पचास हजार रुपये का लोन दिलाने के नाम पर 80 महिलाओं से एक-एक हजार रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

मोहल्ला ईलाहीबख्श निवासी महिला शमीमा ने दी तहरीर में बताया कि गांव हाजीपुर निवासी एक व्यक्ति ने उसे बैंक से पचास  हजार रुपये का लोन दिलाने का झांसा देते हुए बताया था कि उसकी बैंकों में अच्छी जान-पहचान है। बताया था कि उक्त लोन की रकम उसे वापस जमा भी नही

करानी पडे़गी। इसके लिए एक हजार रुपये प्रति महिला देने पडे़ंगे। उसने स्वयं  के साथ-साथ जान-पहचान वाली समरजहां, जहीरा, रिहाना, फरजाना, हुश्नो सहित 80  महिलाओं से अपनी जमानत पर एक-एक हजार रुपये लेकर उक्त व्यक्ति को लोन दिलाने के लिए दिए थे। आरोप है कि


उनमें से एक भी महिला को लोन नही दिलाया  गया। काफी समय बीजने के बावजूद लोन दिलाने अथवा उनके पैसे वापस करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने बुधवार को उसके घर आकर उसे और उसके पुत्र को जान से  मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed