फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Scooter set on fire after the beef, traffickers escape

स्कूटर में गोमांस मिलने पर लगाई आग, तस्कर फरार

Fri, 13 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 13 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Scooter set on fire after the beef, traffickers escape
Ablaze scooter - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में स्कूटर की डिग्गी में गोमांस ले जाने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति को घेर लिया। स्कूटर की जांच में डिग्गी में गोमांस मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उसकी धुनाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


मौका पाकर वह भाग गया। गुस्साए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूटर में आग लगा दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मांस को कब्जे में ले लिया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वह व्यक्ति गौमांस लेकर जा रहा था।
विज्ञापन


बेहट अड्डे के पास हनुमान नगर में कौड़ियों की पुलिया के पास शक के आधार पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक अटर्नो स्कूटर को रोका। चालक स्कूटर छोड़कर भागने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ ने तत्काल उसे दबोच लिया और धुनाई शुरू कर दी। इस बीच स्कूटर की डिग्गी की जांच की गई तो उसमें मांस भरा हुआ था। उधर, मौका पाकर पकड़ा गया तस्कर वहां से भाग खड़ा हुआ।

इसके बाद लोगों ने डिग्गी में रखे मांस को बाहर निकालकर स्कूटर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मांस को कब्जे में ले लिया।


उसकी जांच कराई गई तो उसके गोमांस होने की पुष्टि हो गई। बजरंग दल महानगर सुरक्षा प्रमुख राहुल झांब, विक्रांत पंडित, प्रिन्स  रेहलिया, शुभम मित्तल, अमित चावला, सोनू गुप्ता, अपूर्व रोड, आयुष्मान  मुंजाल, वैभव पूरी, दीपक शर्मा, राहुल शर्मा, शुभम शर्मा, शुभम मिश्रा,  राकेश सैनी सचिन शर्मा काफी संख्या में उपस्थित लोगों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed