फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Schoolgirl purely from water tank, death

छात्रा पानी की टंकी से कूदी, मौत

Wed, 06 Jan 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट Updated Wed, 06 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Schoolgirl purely from water tank, death
इंटरमीडिएट की छात्रा ने मंगलवार की सुबह नगर पंचायत की न्यू पानी की टंकी से कूदकर जान दे दी। स्कूल के रास्ते में ही सुबह उसकी कहासुनी एक लड़के से हुई थी। आवेश में वह 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई और लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही उसने छलांग लगा दी।
विज्ञापन


खबर मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को उठाकर घर ले गए। पुलिस भी मृतक छात्रा के घर पहुंच गई थी, लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन


मोहल्ला माजरी निवासी पूर्व सभासद राजकुमार की बेटी प्रिया स्थानीय जनता इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। प्रिया सुबह करीब सवा आठ बजे स्कूल ड्रेस में बैग लेकर स्कूल के लिए घर से निकली थी। बताया गया है कि गांधी चौक पर उसे एक लड़का मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आपस में बहस करते हुए कादरपुर रोड स्थित नगर पंचायत की न्यू पानी की टंकी के पास पहुंच गए। आसपास रहने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों में खूब तू-तू मैं-मैं हो रही थी। आवेश में आकर छात्रा टंकी परिसर में घुस गई और बैग उतारकर जमीन पर रखने के बाद दौड़कर टंकी की सीढ़ियों पर चढ़ गई।

जब तक कोई कुछ समझ पाता उसने ऊपर से छलांग लगा दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर लगने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को उठाकर घर ले गए। मृतका के पिता ने बताया कि पानी की टंकी पर चढ़ने से पहले वह किसी लड़के के साथ देखी गई थी।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मृतक छात्रा के घर पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

परिवार में मचा कोहराम
बेहट। प्रिया की दर्दनाक से मौत उसके परिवार में कोहराम मचा है। जैसे ही परिजन उसका शव घर लेकर पहुंचे, तो उसके भाई-बहन उसके शव से लिपटकर रोने लगे। परिवार में सबसे छोटी बेटी होने के नाते प्रिया को सभी बेहद प्यार करते थे। उसके नासमझी भरे कदम से पूरा परिवार में शोक में डूबा है। उसकी बुजुर्ग दादी भी पोती के गम से बेहाल थी।


नीचे से चीखता रहा, ‘बेटी कूदना मत’
बेहट। पानी की जिस टंकी से प्रिया ने छलांग लगाई उसके ठीक सामने मोहल्ला खालसा निवासी सुशील कुमार की स्टील फर्नीचर की दुकान है।

सुशील दुकान पर बैठे हुए अखबार पढ़ रहे थे। जैसे ही उनकी नजर पानी की टंकी की सीढ़ियों पर पड़ी तो उन्होंने प्रिया को ऊपर चढ़ते हुए देखा। वह जब तक दौड़कर सीढ़ियों के पास पहुंचा तो प्रिया ऊपर जा चुकी थी। सुशील बार-बार यहीं कहते रहे, बेटी कूदना मत! वह चिल्लाते रहे, लेकिन प्रिया ने उसकी एक नहीं सुनी और ऊपर से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed