फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rumors provoked a fire of conflict

अफवाहों ने भड़काई संघर्ष की आग

Sat, 06 May 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 06 May 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Rumors provoked a fire of conflict
बवालियों द्वारा फूंकी गई बाइक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में शब्बीरपुर में हुए खूनी संघर्ष की आग में अफवाह ने घी का काम किया। शाम तक जिले भर में अफवाहों का बाजार गरम रहा। जिसके चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और अफवाह फैलाने वाले पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


पथराव के बाद ही अफवाह फैली कि पथराव में कई लोगों की मौत हो गई है। पास के ही एक गांव में तो 16 लोगों की मौत होने की चर्चा चल रही थी। संघर्ष के बाद भी चर्चाओं का बाजार इतना गरम रहा कि एक पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति ने अफवाह फैला दी कि संघर्ष में दलित समाज के तीन लोगों की मौत हो चुकी है,
विज्ञापन


जबकि क्षत्रिय समाज का एक युवक मरा है। दिन भर तरह-तरह की अफवाहें उड़ती रहीं। यहां तक कि सहारनपुर में भी कई मौतों की अफवाह फैल गई।
जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह ने अफवाह फैलाने वाले पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। 

बता दें कि शब्बीरपुर से निकल रही शोभायात्रा में शिमलाना, महेशपुर, अंबेहटा चांद सहित आधा दर्जन गांवों के नौजवान थे। जैसे ही इनकी शोभायात्रा पर पथराव हुआ तो दूसरे गांवों के लोग भारी संख्या में वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी लोगों ने जमकर तोड़फोड़, आगजनी और बवाल किया। बाहरियों को देखकर भी दलित समाज के लोग भी विरोध में पथराव और बवाल करते रहे। शब्बीरपुर गांव में शुक्रवार को निकाली जा रही महाराणा प्रताप जयंती समारोह की शोभायात्रा में हुए बवाल में रसूलपुर टांक के सुमित की हुई मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। हर कोई सांत्वना देने के लिए सुमित के घर की तरफ दौड़ पड़ा।

महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल होने के लिए देवबंद के गांव रसूलपुर टांक से बिरम सिंह का बड़ा बेटा सुमित भी गया था। लेकिन उसे अहसास नहीं था कि वह जा तो रहा है लेकिन लौटेगा नहीं। देर रात शव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। ग्रामीण सरकारी मशीनरी पर आक्रोश जता मुआवजे की मांग कर रहे थे


घायलों की सूची
सहारनपुर। शब्बीरपुर में हुए खूनी संघर्ष में सुमित (26 वर्ष) पुत्र ब्रह्मपाल सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर टांक की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। जिला अस्पताल में ग्राम शब्बीरपुर के 13 लोगों को भर्ती कराया गया है। जबकि क्षत्रिय समाज के घायल हुए लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं।
- संत कुमार निवासी शब्बीरपुर
- नरेश निवासी शब्बीरपुर
- राजू निवासी निवासी बुढ्ढाखेड़ा चरथावल
- अग्नि भास्कर निवासी शब्बीरपुर
- कमला निवासी शब्बीरपुर
- रीना निवासी शब्बीरपुर
- संदीप निवासी शब्बीरपुर
- प्रदीप कौर निवासी शब्बीरपुर
- प्रदीप वासी शब्बीरपुर
- दल सिंह निवासी शब्बीरपुर
- रोशन निवासी शब्बीरपुर
- अनिल कुमार निवासी शब्बीरपुर
- शिमला निवासी शब्बीरपुर
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed