फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Robbery the opposition killed the wife of businessman

लूट के विरोध पर कारोबारी की पत्नी को मार डाला

Sat, 16 Jan 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 16 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Robbery the opposition killed the wife of businessman
थाना जनकपुरी क्षेत्र के बेरीबाग इलाके की पीएनबी वाली गली में पेंट कारोबारी के परिवार में लूट का विरोध करने पर एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। लूट के इरादे से घर में घुसे तीन बदमाशों में से एक आरोपी को पकड़ लिया गया जबकि दो अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन


फरार आरोपी एक बैग भी ले गए हैं जिसमें जेवरात और अन्य सामान बताया जा रहा है। पकड़ा गया आरोपी घर का नौकर ही निकला। अन्य साथी भी नौकर ही माने जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में भारी रोष के बीच पुलिस के आला अफसरों ने पहुंचकर पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


शहर के लुहानी सराय में पेंट कारोबारी संजय गांधी का बेरी बाग पीएनबी वाली गली में घर है। शुक्रवार शाम उसकी 40 वर्षीय बीवी किरण गांधी घर पर अकेली थी। उसके बेटा राघव देहरादून गया हुआ था जबकि दूसरा बेटा भरत भी घर पर नहीं था। इस घर के साथ ही संजय गांधी के भाई विपिन और सामने दूसरे भाई रवि का मकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब सवा छह बजे विपिन की पत्नी नीलू को घर के अंदर से चीखने चिल्लाने की आवाजें आईं। नीलू आवाज सुनकर माजरा समझती, इससे पहले ही अंदर से दो भागते हुए नजर आए। शोर मचाया तो पड़ोस में ही रहने वाली अन्नू और अन्य लोगों ने पीछा किया। इसमें एक आरोपी तो पकड़ा गया जबकि दूसरा भाग गया।

हालांकि एक तीसरा साथी भी माना जा रहा है। लेकिन उसकी अभी जांच की जा रही है। भागने वाले के पास बैग भी था। नीलू, अन्नू सहित अन्य लोगों ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो वे नजारा देखकर हैरान रह गए। अंदर किचन के पास ही फर्श पर किरण खून से लथपथ बेसुध हालत में पड़ी थी। फर्श और दीवार पर खून था।

महिला की कमर की ओर चाकू के घाव का निशान था। परिवार के लोगों और क्षेत्रवासियों का कहना है कि घर में लूटपाट का विरोध करने के बाद ही महिला की हत्या की गई है। वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जनकपुरी पुलिस को पकड़ा गया आरोपी सौंप दिया गया। उसे हिरासत में ले लिया गया।

उसने खुद को नाम मानकमऊ निवासी शुभम बताया। उसे घर का नौकर बताया गया है जो छुट्टी पर था। इस वारदात के बाद थाना जनकपुरी के अलावा सिटी कोतवाली प्रभारी बीपी जाखड़, एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी और नगर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा सहित अन्य व्यापारी भी पहुंच गए।

लूट का विरोध करने पर ली जान ः घटनास्थल को देखने के बाद यही माना जा रहा है कि लूट का विरोध करने के दौरान ही महिला को चाकू से मारा गया।

महिला के ऊपर उस बैग से भी वार किए गए जिसे बदमाश साथ लेकर गए। बैग में घर के कुछ जेवर और अन्य सामान ले जाया गया। क्षेत्र के कुछ लोगो ने बताया कि यदि यहां की महिलाएं और अन्य लोग साहस न करते तो पकड़ा गया आरोपी भी छूट जाता।

नौकर देता रहा उलटे जवाब
जनकपुरी पुलिस और आला पुलिस अफसरों ने जब पकड़े गए आरोपी नौकर से पूछताछ की तो वह उलटे पुलटे जवाब देता रहा। कभी कहा कि वह तो घूमने निकला था तो कभी कुछ। अपने साथियों के बारे में भी बताने से वह टाल मटोल करता रहा। वह यही कहता रहा कि लोगों ने उसे बहुत मारा है। उसे सर्दी लग रही है। कंबल दिला दो।

आसपास घूमते दूसरे आरोपी को भी पकड़ा
बेरी बाग में लूटपाट के विरोध में महिला की हत्या के मामले में एक आरोपी को पकडने के कुछ घंटे बाद ही आसपास मंडरा रहे एक अन्य युवक को भी दबोच लिया गया। क्षेत्रवासियों के पकडने पर बाद में पुलिस उसे अपने कब्जे में ले गई। उसे थाने से अलग ले जाकर पूछताछ की जा रही है।


थाना प्रभारी यशपाल का कहना है कि पूरी स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही पकड़े गए युवक के बारे में कुछ बताया जा सकेगा। अभी तो उसे संदिग्ध मानकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला के पति संजय गांधी की तिलक पेंट्स के नाम से दुकान है। यह भी पता चला है कि वारदात को अंजाम देने वाले नौकर को दुकान से कुछ सामान के साथ घर पर पूर्व में भेजा भी गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed