{"_id":"17dcf45bb2a6b1c86fd928c8858d6641","slug":"robber-nabbed-4-5-million-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरा दबोचा, 4.5 लाख बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरा दबोचा, 4.5 लाख बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ क्षेत्र में 23 अक्टूबर को दंपति से हुई 4.80 लाख की लूट करने के एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस को उसके पास से लूट के साढ़े चार लाख रुपये और अन्य कागजात बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस लूट में शामिल रहे उसके साथी की तलाश में जुटी है।
रानीपुर निवासी अलीशेर पुत्र चूहड़ अपनी पत्नी के साथ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 4.80 लाख रुपये निकालकर पैदल ही तांगा स्टैंड के लिए निकला था। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही वह नगर पालिका गेट से आगे चौक पर पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए दो बदमाश उसके हाथ से नोटों से भरा थैला छीनकर फरार हो गए थे।
थैले में नकदी के साथ ही कई पासबुक और पीड़ित की बेटी की मार्कशीट आदि थे। पीड़ित ने तुरंत थाना नकुड़ में तहरीर दी थी। तभी से पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी थी। मुखबिर से मिली सूचना पर नकुड़ पुलिस ने 27 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े नौ बजे टिंकू पुत्र रामनाथ निवासी कुराली को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके पास से लूट के साढ़े चार लाख रुपये, दो बैंक पास बुक, मार्कशीट आदि भी बरामद किए। इतना ही नहीं सामान और नकदी बरामद होने पर आरोपी ने लूट में शामिल होना स्वीकार किया। साथ ही घटना में साथ रहे अपने साथी का नाम भी पुलिस को बताया। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया। जबकि फरार चल रहे उसके साथी की तलाश में दबिश दी।