फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Revealed murder after murder, one arrested

हत्या का खुलासा, एक गिरफ्तार

Mon, 08 May 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 08 May 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Revealed murder after murder, one arrested
पकड़ा गया हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट के थाना मिर्जापुर पुलिस ने करीब एक महीना पूर्व रायेपुर गांव के पास किसान की हत्या कर 15 हजार रुपये की लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन


आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। इस घटना में तीन बदमाश और शामिल है, जो अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके।  
विज्ञापन


बता दें कि एक अप्रैल को रायेपुर गांव के पास बिजलीघर के सामने थाना बिहारीगढ़ के रहीमपुर गांव निवासी धनीराम सैनी को बदमाशों ने लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से नीचे खींचकर चाकुओं से गोदते हुए 15 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल धनीराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पुत्र आशीष ने थाना मिर्जापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एसएसआई मोहित तोमर ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मौका ए वारदात के पास घटना के समय नेटवर्क में रहे मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस की गई। सीडीआर में एक नंबर लगातार किसी से संपर्क में रहा।

छानबीन करने के बाद पता चला कि यह नंबर गांव रायेपुर निवासी सलमान पुत्र अनवर का है। सलमान की कुंडली खंगाली गई तो पता चला कि सलमान ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रालियों के चालकों से लूटपाट करता है।

पुलिस पिछले 25 दिन से सलमान की तलाश में थी। रविवार की शाम चार बजे सलमान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सलमान ने किसान की हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कराया।


उसने बताया कि घटना को अंजाम देने में उसके साथ तौफिक पुत्र मोहम्मद हसन, असजद पुत्र आलिम व सईद उर्फ हफीजी पुत्र नाजिम उर्फ काला निवासी गांव अमादपुर भी शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed